पलिया कलां:समय पालन एवं भरपूर मेहनत सफलता का मूल मन्त्र:विकास अग्रवाल | CRIME JUNCTION पलिया कलां:समय पालन एवं भरपूर मेहनत सफलता का मूल मन्त्र:विकास अग्रवाल
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पलिया कलां:समय पालन एवं भरपूर मेहनत सफलता का मूल मन्त्र:विकास अग्रवाल

Top Post Ad



 






सरस्वती विद्या मन्दिर पलिया में द्वादश के भैया बहनों का विदाई कार्यक्रम सम्पन्न

आनंद गुप्ता 

पलिया कलां खीरी सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज पलिया कला खीरी में दशम द्वादश के छात्र छात्राओं को आगामी परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए शुभ कामना सन्देश एवं  विदाई दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रतिष्ठित व्यवसायी विकास अग्रवाल जिन्होंने अपनी तकनीकी शिक्षा एम. टेक. रूस से पूर्ण की। छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आपके साथ इस पवित्र संस्थान की पहचान भी चलती है। आपको गर्व की यह अनुभूति हमेशा होती रहे कि आप शिक्षा के उत्तम संस्थान विद्या मन्दिर के छात्र हैं। यहां आचार्य परिवार भाव से शिक्षा देते हैं। अब तक आपने जो आचार्यों द्वारा अपनत्व से अर्जित किया है वह आगामी कक्षाओं में शायद ही दिखे। आप हमेशा समय का पालन करें जीवन में भरपूर मेहनत करें।  इन्हीं संवेदनाओं के साथ अपना जीवन यशस्वी बनाने का संकल्प लेते हुए बिदा लें। हमारी अशेष शुभ कामनाएं। बहन आयशा राना ने मधुर ध्वनि में विदाई गीत प्रस्तुत किया। 

बस इतना ही साथ था... तुम्हारा हमारा, तुम्हारा हमारा...

 जाओ बच्चों खुश रहना .....

प्रधानमंत्री छात्र प्रभात त्रिवेदी ने विद्यालय में बिताए अपने विद्यार्थी जीवन की झलकियों का स्मरण करके सभी के मन को अहलादित किया। 

 प्रबन्धक राम बचन तिवारी ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए नगर एवं जिले में स्थान लाने पर अपनी तरफ से आकर्षक घोषणाएं की एवं उनके परीक्षा में अच्छे अंक के लिए शुभ कामना दीं। प्रधानाचार्य वीरेन्द्र वर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि आप सब मेरे जेहन के अंश हो। मेरी शिक्षाओं का तत्व जीवन के हर मोड़ पर समझने का प्रयास करना एक नई अनुभूति का आभास होता रहेगा। आप सभी के सार्थक प्रयास से ही नए भारत की बुलंदियां दुनिया में दिखाई देंगी। आधार गढ़ा जा चुका है भारत को दुनिया का शिरमौर बनाने के लिए आपकी विचार आहुति शेष है। उठो और दुनिया को नूतन भारत की अनुभूति कराओ। यहीं मेरी शुभ कामना है। सुभाष दास ने भैया बहनों को अपने जीवन का हेतु समझने के लिए आध्यात्मिक आधार पर आगे बढ़ने के लिए सूत्र बताए। अध्यक्ष चांद कुमार जैन ने मेहनत एवं लगन से अपना जीवन श्रेष्ठ बनाने के लिए आशीष दिया।

Below Post Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे