Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

Gonda colonelganj:श्रीशतचंडी महायज्ञ एवं विराट संत सम्मेलन का हुआ आयोजन



रजनीश / ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम पतिसा में स्थित काली माता स्थान पर श्रीशतचंडी महायज्ञ एवं विराट संत सम्मेलन का आयोजन किया गया है। रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। 


ग्राम पतिसा से सैकड़ो की संख्या में महिलाएं, बच्चे व अन्य श्रद्धालुओं ने कटरा घाट स्थित सरयू नदी से जल भरा। आयोजक शैलेन्द्र शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिदिन वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवनयज्ञ होगा। इसके अलावा सायं 7 बजे से रात्रि 11 बजे तक श्रीराम कथा प्रवचन होगा। 


कथा का प्रवचन दुर्गेश महाराज जी, साध्वी प्राची, आचार्य राजकुमार करेंगे। 13 फरवरी को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कलश यात्रा में अवधेश शुक्ला प्रधान, अशोक शुक्ला, उमेश ओझा, प्रमोद तिवारी, अनिल कुमार, अमित श्रीवास्तव, राजन शुक्ल सहित तमाम महिलाएं एंव बच्चे शामिल रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे