Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्राकृतिक रंग से होली खेलेंगे बस्ती निवासी



सुनील उपाध्याय 

बस्ती । बस्ती के लोगों को होली खेलने के लिए अब प्राकृतिक रंग मिल सकेंगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत साहूपार ग्राम पंचायत में महिला स्वयं सहायता द्वारा फूलों से रंग बनाया जा रहा है। जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन तथा पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने ग्राम पंचायत साहूपार पहुंचकर महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा फूलों से बनाए जा रहे प्राकृतिक रंग का निरीक्षण किया तथा महिलाओं की हौसला आफजाई किया।

        उन्होंने कहा कि आगामी 3, 4 एवं 5 मार्च को बस्ती महोत्सव के अवसर पर स्वयं सहायता समूह के लिए एक स्टॉल उपलब्ध कराया जाएगा, जहां पर लोगों को होली खेलने के लिए प्राकृतिक रंग मिल सकेगा। उन्होंने ऑर्गेनिक रंग बना रही महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्यों से पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी लिया तथा उन्हें सफलता के लिए शुभकामनाएं दिया। सावित्री बाई फूले ग्राम संगठन साहूपार की अध्यक्ष अनीता देवी ने बताया कि फूलों से प्राकृतिक रंग बनाया जा रहा है और उसी से गुलाल बनाया जायेंगा।

        इस अवसर पर उपायुक्त एनआरएलएम रामदुलार, आलोक शुक्ला तथा बुद्ध स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष अनीता सिंह, संगीता देवी, रेनू, रंजना, सहरूनिशा, जय मा काली स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष कंचन, गायत्री देवी, दुर्गावती, सुन्दरी, सुशीला, संजू, सुदामा, शीला देवी, धर्मादेवी, संतोषी स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष अनुपमा सिंह, सीमा, इन्द्रवाती, मीरा महिलाएं उपस्थित रहीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे