Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी पहुंचे बृजेश मणि के आवास,जताया शोक



उमेश तिवारी

महराजगंज:नौतनवां के पूर्व विधायक  अमनमणि त्रिपाठी आज शाम को नौतनवा कस्बे के राजेंद्र नगर वार्ड में स्थित संस्कृत विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य स्वर्गीय राजेंद्र मणि त्रिपाठी के आवास पहुंचकर शोक प्रकट करते हुए शोकाकुल परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।


आज रविवार की शाम करीब 6 बजे नौतनवा विधानसभा के पूर्व विधायक अमनमणि त्रिपाठी एकाएक नौतनवा कस्बे के संस्कृत विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य स्वर्गीय श्री राजेंद्र मणि त्रिपाठी के घर पहुंच गए। श्री त्रिपाठी शोकाकुल परिवार से मिले और उन्हें ढांढ़स बधाया। स्वर्गीय श्री राजेंद्र मणि त्रिपाठी के बड़े पुत्र भाजपा नेता बृजेश मणि त्रिपाठी से मिले और दुख व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि मेरे पिता श्री अमरमणि त्रिपाठी जी से श्री राजेंद्र मणि त्रिपाठी का मधुर संबंध था। वह मेरे पिता समान थे उनकी पूर्ति कोई नहीं कर सकता मुझे अपार कष्ट है जिसको में व्यक्त नहीं कर सकता।

इस मौके पर उनके साथ शोक व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से शिवम त्रिपाठी निवर्तमान ,युवा नेता प्रिंस सिंह राठौर,अमित यादव, प्रेम यादव,अजय दुबे,आशुतोष त्रिपाठी,फैज खान, मनीष शुक्ला,विवेक शुक्ला सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे