मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कर्नलगंज के मुरलीधर मिश्रा को सौंपा नियुक्ति पत्र | CRIME JUNCTION मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कर्नलगंज के मुरलीधर मिश्रा को सौंपा नियुक्ति पत्र
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कर्नलगंज के मुरलीधर मिश्रा को सौंपा नियुक्ति पत्र



रजनीश / ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम नकार चतरौली निवासी अकबाल बहादुर मिश्रा के बेटे मुरलीधर मिश्रा (उप निरीक्षक) दरोगा भर्ती परीक्षा पास की। जिन्हें रविवार को लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नियुक्ति पत्र सौंपा। मुरलीधर मिश्रा पीएसी में सिपाही रहे और इनके कर्मठता को देखते हुए मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लगाया गया था। करीब 2 वर्षों तक मुख्यमंत्री सुरक्षा टीम में शामिल रहे। उसी दौरान दरोगा भर्ती परीक्षा में बैठे और परीक्षा पास करने के बाद उन्हें रविवार को मुख्यमंत्री के हाथ से नागरिक पुलिस में उप निरीक्षक पद पर नियुक्ति पत्र मिला। इस नियुक्ति से उनके परिजनों एवं गांव के लोगों में उत्साह देखने को मिला।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे