Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लालगंज में अधिवक्ताओं के चुनाव को लेकर समिति का हुआ गठन, प्रक्रिया शुरू होने से खुशी



कुलदीप तिवारी 

लालगंज, प्रतापगढ़। तहसील में संयुक्त अधिवक्ता संघ के चुनाव को लेकर मंगलवार को यहां पूर्व अध्यक्षो की बैठक मे चुनाव समिति का गठन किया गया। चुनाव समिति ने दो चरणों मे चुनाव कराए जाने का भी बैठक मे ऐलान किया।लालगंज तहसील एवं दीवानी से जुडे अधिवक्ताओं के संगठन संयुक्त अधिवक्ता संघ के चुनाव को लेकर पूर्व अध्यक्षों की बैठक मे सर्वसम्मत से राममोहन सिंह अध्यक्ष तथा देवी प्रसाद मिश्र महामंत्री निर्वाचित किये गये। सह अध्यक्ष पद पर वीरेन्द्र सिंह अगई व अजय शुक्ल गुडडू तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर राजेन्द्र प्रसाद मिश्र एवं कन्हैयाबक्श सिंह तथा उपाध्यक्ष पर रामलगन यादव व विकास मिश्रा एवं कोषाध्यक्ष पर शिवाकांत उपाध्याय व आय-व्यय निरीक्षक पर टीपी यादव एवं संयोजक पद पर राव वीरेन्द्र सिंह चयनित हुए। चुनाव समिति मे चयनित प्रेस प्रवक्ता ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने बताया कि सूचना मंत्री बेनीलाल शुक्ल व संगठन मंत्री सिविल के पूर्व उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तथा प्रचार मंत्री संतोष पाण्डेय चयनित हुए हैं। राधारमण शुक्ल, लाल राजेन्द्र बहादुर सिंह व राज बहादुर पटेल तथा कालिका प्रसाद पाण्डेय संरक्षक सदस्य होंगे। चुनाव समिति ने इस बार दो चरणों मे चुनाव कराए जाने की घोषणा की है। इसके तहत पहली मार्च से तीन मार्च तक मतदाता सूची का पुनरीक्षण तथा चार मार्च से दस मार्च तक नवीन सदस्यता अभियान एवं चौदह मार्च को अंतरिम सूची का प्रकाशन तथा पन्द्रह मार्च को आपत्ति एवं सोलह मार्च को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। सत्रह मार्च को समिति निर्वाचन कार्यक्रमों की घोषणा करेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे