Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पलिया:अग्निकांड पीड़ित व्यापारियों के लिए विधायक ने जुटाई डेढ़ लाख की सहायता



पलिया में नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर लिया सहयोग

संपूर्णानगर के अग्नि पीड़ित व्यापारियों के लिए पलिया के व्यापारियों ने बढ़ाए हाथ।

पलिया में भाजपा विधायक रोमी साहनी ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संपूर्णानगर अग्नि पीड़ित व्यापारियों के लिए सहायता इकट्ठा की।

 आनंद गुप्ता

पलियाकलां-खीरी।संपूर्णानगर में हुए अग्निकांड के पीड़ित व्यापारियों के सहयोग के लिए लगातार भाजपा विधायक रोमी साहनी कार्यरत है। इसी क्रम में विधायक रोमी साहनी ने पलिया में नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। साथ ही शहर के कुछ प्रतिष्ठित व्यापारियों के पास फोन कर पीड़ित व्यापारियों के आर्थिक सहयोग के लिए सहायता धनराशि एकत्र की। बैठक में विधायक ने व्यापारी नेताओं से भी संपूर्णानगर के पीड़ित व्यापारियों की मदद कराए जाने का अनुरोध किया।

संपूर्णानगर में मंगलवार की देर रात हुए भीषण अग्निकांड में प्रभावित व्यापारियों की आर्थिक सहायता के लिए भाजपा विधायक रोमी साहनी ने व्यापार मंडल पलिया के साथ बैठक कर पलिया के व्यापारियों से मदद की अपील की।

इस दौरान विधायक रोमी साहनी ने मौके से ही कुछ प्रतिष्ठित व्यापारियों को फोन कर संपूर्णानगर के पीड़ित व्यापारियों की मदद करने का अनुरोध किया। विधायक के अनुरोध पर कुछ ही मिनट में डेढ़ लाख रुपए की धनराशि पीड़ित व्यापारियों के लिए एकत्र हो गई। भाजपा विधायक रोमी साहनी ने व्यापारी नेताओं से भी पीड़ित व्यापारियों का सहयोग कराए जाने का अनुरोध किया। विधायक के अनुरोध पर अमित अग्रवाल ने दस हजार, राकेश गर्ग उर्फ पप्पी जी ने 21 हजार, हरप्रीत सिंह हैप्पी ने 25 हजार, जाकिर अली व वीरू शुक्ला ने 21 हजार, अंकुर जयसवाल ने पांच हजार, संजय बराती ने 11 हजार, रोजी चड्ढा ने 51 सौ, विकास कपूर  ने 51 सौ, बबलू गुप्ता  ने 51 सौ, मनीष अग्रवाल ने 51 सौ, आशीष बंसल ने 11 हजार, प्रेम सिंह ने 21 हजार, जोरा सिंह ने 21 हजार, संदीप बंसल उर्फ डब्बू  ने 51 सौ, अनूप मिश्रा 51 सौ, चाँद कुमार जैन 51सौ व अनिल वर्मा ने 51 सौ रुपए की मदद की। बैठक में भाजपा विधायक रोमी साहनी, नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनूप मिश्रा, जिला महामंत्री ज़फर अहमद टीटू, चाँद कुमार जैन, संदीप बंसल, अनिल वर्मा, आशीष अग्निहोत्री, युवा व्यापार मंडल तहसील अध्यक्ष फुरकान अंसारी, अभिनव मिश्रा मौजूद रहे। कंछल गुट के साथ हुई बैठक में जिला महामंत्री अमित महाजन  गौरव गुप्ता सहित अन्य व्यापारी नेता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे