Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भारतीय सीमा से सटे नेपाल में मानव कंकाल का कारोबारी धराया, 15 कंकाल बरामद, पुलिस कर रही पूछताछ



 उमेश तिवारी

काठमांडू / नेपाल:भारत नेपाल सीमा पर मानव कंकाल के कारोबार का खुलासा हुआ है। भारतीय सीमा से सटे नेपाल के बिराटनगर वार्ड 17 से एक व्यक्ति को मानव कंकालों के साथ गिरफ्तार किया गया है। नेपाल के इलाका प्रहरी कार्यालय रानी ने 15 पीस मानव कंकाल (खोपड़ी) के साथ उस संदिग्ध शख्स के पास से बरामद किया है।


पकड़े गए शख्स की पहचान का खुलासा नेपाल पुलिस नहीं कर रही है। उससे से पूछताछ की जा रही है। मोरंग पुलिस का प्रवक्ता टीका बहादुर कार्की ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उस व्यक्ति के घर पर छापेमारी की गई। पुलिस अंदर पहुंची तो सभी हैरान रह गए। संदिग्ध के घर से 15 मानव कंकाल बरामद किए गए। उन्होंने गिरफ्तार व्यक्ति के संबंध में कुछ भी खुलासा करने से इनकार किया। बताया गया कि खोपड़ी का आधा भाग है। उन्होंने कहा अनुसंधान पूरा होते ही इसका खुलासा किया जाएगा।


नेपाल पुलिस का कहना है कि फिलहाल उक्त व्यक्ति से पूछताछ जारी है ताकि और जानकारी मिल सके। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया व्यक्त मानव कंकाल का कारोबार करता है। बेचने के लिए उसने घर में कंकाल छुपाकर रखा था। पुलिस यह भी छानबीन कर रही है कि ये कंकाल कहां से लाए गए। इनमें से किसी की हत्या तो नहीं की गई।


बता दें कि इससे पूर्व दो दफा भारत नेपाल जोगबनी सीमा पर मानव कंकाल बरामद किया जा चुका है। 5 अक्टूबर 2021 को 38 पीस मानव कंकाल के साथ मारुति वैन जब्त किया गया था। जबकि 12 अप्रेल 2022 को 46 अन्य हड्डियों के साथ पूर्णिया निवासी आदित्य सिन्हा को गिरफ्तार किया गया था।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे