Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बलरामपुर:एमएलके कॉलेज में स्वागत एवं विदाई समारोह का आयोजन



अखिलेश्वर तिवारी 

 जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय के एम एल के पी जी कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग की ओर से महाविद्यालय सभागार में स्वागत व विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बीए तृतीय व एमए अंतिम वर्ष के छात्र -छात्राओं को भावभीनी विदाई दी गई।


       21 फरवरी को एमएलके पीजी कॉलेज सभागार में आयोजित स्वागत एवं विदाई समारोह शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य  प्रोफेसर जे पी पाण्डेय, मुख्य नियंता प्रो0 पी के सिंह व पूर्व प्राचार्य प्रो0 प्रमिला तिवारी ने दीप  प्रज्वलित व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए  प्राचार्य प्रो0 पाण्डेय ने कहा कि प्रकृति का शास्वत नियम है परिवर्तन, जो भी आया है उसे एक न एक दिन दूसरे परिवेश में जाना होता है, इसलिए जहां भी जाये आप पुष्पित व पल्लवित हों यही कामना है। मुख्य नियंता प्रो0 पी के सिंह ने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विभागाध्यक्ष डॉ स्वदेश भट्ट ने सभी का स्वागत किया। वहीं डॉ कृतिका तिवारी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के आयोजन में विभागीय शिक्षक डॉ वंदना सिंह,डॉ सुनील शुक्ला, राजर्षि मणि त्रिपाठी व मनीष मिश्र का सराहनीय योगदान रहा। संचालन छात्र सदरुज जमा खान ने किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने अपने गायन, नृत्य आदि गीत-संगीत की प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर डॉ एस के त्रिपाठी, लेफ्टिनेंट(डॉ) देवेन्द्र कुमार चौहान, डॉ शकुंतला सिंह, डॉ दिनेश त्रिपाठी, डॉ अर्चना शुक्ला, सीमा श्रीवास्तव, मणिका मिश्रा, सीमा पाण्डेय, आनंद त्रिपाठी, शिवानंद पाण्डेय सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे