Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भीम आर्मी कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन, सौंपा माँग पत्र



राजकुमार शर्मा 

बहराइच :- हरियाणा राज्य में जुनेद और नसीर की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गुरुवार को भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को दिया। भीम आर्मी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के निकट मैदान में एकत्रित हुए। यहां पर सभी हरियाणा में 16 फरवरी को जुनेद और नसीर हत्याकांड को लेकर प्रदर्शन किया। भीम आर्मी जिलाध्यक्ष ने कहा कि कथित गौ रक्षकों ने हत्या कर दी। इसके बाद उन्हें जला दिया गया। लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी न होने से समाज के लोगों में नाराजगी है। सभी प्रदर्शन स्थल से पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट ज्योति राय को सौंपा। इस दौरान काफी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे