Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:तहसीलों में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस माह मार्च का रोस्टर जारी



वेदव्यास त्रिपाठी 

प्रतापगढ़। तहसीलों में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस माह मार्च 2023 को रोस्टर जारी कर दिया गया है। जिलाधिकारी डा0 नितिन बंसल की अध्यक्षता में दिनांक 04 मार्च 2023 को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील लालगंज में किया जायेगा। इसके अलावा अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान का आयोजन तहसील पट्टी एवं मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील रानीगंज में किया जायेगा, अन्य तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सम्बन्धित उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता आयोजित होगा। 

इसके अलावा दिनांक 18 मार्च 2023 को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील पट्टी, अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील सदर में एवं मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में तहसील कुण्डा में किया जायेगा। अन्य तहसीलों में सम्बन्धित उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे