Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कर्नलगंज:गहमागहमी के बीच साधन सहकारी समिति चकरौत का चुनाव सकुशल संपन्न



रजनीश / ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। साधन सहकारी समिति चकरौत में चुनाव को लेकर सुबह दस बजे से ही काफी गहमागहमी रही। नामांकन के अंतिम दिन होने के चलते काफी लोग इकट्ठा थे, चुनाव अधिकारी के रूप में नियुक्त सचिव विमलेश एक बार समिति पहुंचे और अचानक आधे घंटे बाद वह कहीं चले गए। यह देख उपस्थित लोगों में हंगामा मच गया। चुनाव अधिकारी दोपहर 12 बजे तक नही पहुंचे। लोगों ने फोन किया तब पता चला वह दवा लेने गए हैं। साढ़े बारह बजे के करीब चुनाव अधिकारी को उपनिरीक्षक शादाब आलम खान पुलिस वाहन व अभिरक्षा में लेकर समिति पहुंचे। जहां पहले से ही उपनिरीक्षक मनीष सिंह अन्य पुलिस जवान के साथ तैनात थे। यहां कुल नौ वोटर थे। चुनाव अधिकारी के पहुँचने पर पाण्डेय चौरा निवासी अवधेश सिंह की पत्नी श्रुतिकीर्ति सिंह ने नामांकन किया। इसी बीच सत्तापक्ष से जुड़े कुछ लोग इकट्ठा हुए गहन वार्ता के बाद कुर्था निवासी पवन कुमार सिंह का पर्चा दाखिल हुआ और पहले से नामंकित पर्चा उठा लिया गया। जिससे पवन कुमार सिंह को अध्यक्ष पद पर विजेता घोषित किया गया। वही श्रुतिकीर्ति सिंह को उपाध्यक्ष पद पर ही संतोष करना पड़ा। इस दौरान सचिव संजय सिंह सहित बीजेपी नेता धर्मेन्द्र तिवारी, अशोक सिंह, अनूप गोस्वामी आदि लोग उपस्थित रहे। वहीं साधन सहकारी समिति कटरा शाहबाजपुर में मुन्ना लाल मिश्र का पर्चा दाखिल हुआ। कोई अन्य नामांकन करने ही नही आया। जिससे निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गए। यहां पर चुनाव अधिकारी संतोष कुमार मिश्र, सचिव जय प्रकाश मिश्र सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे