Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लालगंज:बाइक की टक्कर से अधेड़ की मौत, कोहराम



 कुलदीप तिवारी 

लालगंज, प्रतापगढ़। बाइक की टक्कर से सडक किनारे खडे अधेड की मौत हो गयी। सूचना मिलने पर परिजनो मे कोहराम मच गया। उदयपुर थाना के भगवानदीन का पुरवा नरवल निवासी रामखेलावन यादव का पुत्र राजेश 42 खेती किसानी किया करता था। शुक्रवार को सुबह लगभग साढे आठ बजे वह घर से पैदल टहलते हुए रेहुआ-राहाटीकर मार्ग पर सडक किनारे खडा था। इसी बीच इसी गांव के धर्मराज सरोज के साथ बनवारी लाल की पत्नी सावित्री रायबरेली जिले के सलोन से दवा लेकर घर लौट रही थी। धर्मराज की बाइक की टक्कर से राजेश घायल हो गया। वहीं बाइक पर बैठी महिला भी जख्मी हो गयी। सूचना पर परिजन पहुंचे और घायलो को इलाज के लिए सांगीपुर सीएचसी ले गये। वहां चिकित्सको ने घायल राजेश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजवाया। इधर मृतक के बेटे विनोद कुमार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे