Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लालगंज: पितृ देवताओं के तर्पण को लेकर श्रद्धालु हुए गया धाम रवाना, उत्साह



 कुलदीप तिवारी 

लालगंज प्रतापगढ़। पितृ देवताओं के तर्पण तथा मोक्ष श्राद्ध को लेकर शुक्रवार से श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ पवित्र धाम गया जगन्नाथ की तीर्थ यात्रा पर उत्साहजनक माहौल मे रवाना होते देखे गये। ढ़िगवस के समीप चेतमन का पुरवा में गया धाम के लिए समाजसेवी सुरेन्द्र कुमार त्रिपाठी व उमा त्रिपाठी के रवाना होने पर परिजनों व स्वजनों ने तीर्थ यात्रियों का मार्ल्यापण कर स्वागत किया। तीर्थ यात्रियों ने कुलदेवता के पूजन अर्चन के साथ गांव के पौराणिक मंदिर मे भी दर्शन पूजन किया। तीर्थ यात्रियों को आचार्य समूह द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य संकल्प भी ग्रहण कराया गया। गाजे बाजे के साथ गया धाम की यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं को लेकर ग्रामीणों मे भी खुशी देखी गयी। स्वागत कार्यक्रम का संयोजन अवनीश त्रिपाठी ने किया। वहीं लालगंज नगर में पूर्व कृषि अधिकारी मिथलेश श्रीवास्तव भी पूर्वजों की शांति की प्रार्थना को लेकर गया जगन्नाथ धाम को रवाना हुये। इधर बाबा घुइसरनाथ धाम के समीप पूरे गुरूबक्श गांव में शिक्षक सुरेन्द्र कुमार शुक्ल भी बाबा का पूजन अर्चन कर शुक्रवार को तीर्थ यात्रा के लिए रवाना हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे