वेदव्यास त्रिपाठी
प्रतापगढ़ के बाबागंज ब्लाक मुख्यालय के ठीक बगल में स्थित मां भद्रकाली पीठ में चैत्र नवरात्रि के पर्व पर मां भद्रकाली पीठाधीश्वर स्वामी रामाश्रम महराज के देखरेख में विशाल कन्याभोज का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में कन्याओं ने प्रसाद ग्रहण किया इस दौरान क्षेत्र की कन्याओं की भीड़ सुबह से ही मां भद्रकाली परिषद् में लगी रही सर्व प्रथम समस्त कन्याओं का आरती पूजन व टीका लगाकर कन्याभोज का शुभारंभ किया गया कार्यक्रम के मुख्य आयोजन अनीता जायसवाल एवं हुकुमचंद जायसवाल रहे इस मौके पर मूलचंद्र जायसवाल, शकुंतला जायसवाल, सुनीता त्रिपाठी, मधु देवी, गंगोत्री शुक्ला, सीमा जायसवाल, पूजा केशरवानी, प्रीति केशरवानी, निहारिका जायसवाल, रुचि जायसवाल, संकठा प्रसाद मिश्र, अनिल त्रिपाठी, बबन शुक्ला, अरविंद शुक्ला, अविनाश मिश्रा, अमित मिश्रा आजाद, बादल पांडेय, अमित पांडेय, देशराज पांडेय, सुमित कामता, मणि देवेंद्र, मणि पांडेय डिप्टी मां भद्रकाली के पुजारी त्रिभुवन नाथ शर्मा सहित भक्तगण मौजूद रहे।