Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बहराइच:अनियंत्रित होकर पलटी भाजपा विधायक की गाड़ी ,पांच लोग घायल



                          वीडियो
सलमान असलम 

बहराइच।  लखनऊ- बहराइच नेशनल हाईवे पर देर रात लगभग 1 बजे भखरौली मोड़ पर भाजपा विधायक की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें सवार छह लोग घायल हो गए। गाड़ी पलटने की सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए लखनऊ रवाना कर दिया। एक कि हालत गंभीर बताई जा रही हैं। 

महसी विधानसभा के भाजपा  विधायक सुरेश्वर सिंह के करीबी व परिवार के सदस्य गुरुवार की रात लगभग 12 बजे लखनऊ के लिए रवाना हुए। बताया जाता है कि जब गाड़ी लखनऊ- बहराइच हाइवे पर भखरौली मोड़ पर पहुँची तो सामने से आ रही अज्ञात गाड़ी को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो गई और खाई में जाकर पलट गईं । कार में सवार हुए घायलों में 62 वर्ष अवधेश सिंह,  60 वर्षीय शकुंतला सिंह,  विधायक सुरेश्वर सिंह की बहू 30 अनुराधा सिंह, चालक 28 वर्षीय भानू, 25 वर्षीय कुलदीप  व एक महिला घायल हुई है। गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने अवधेश सिंह को लखनऊ रेफर किया। बताया जाता है कि घटना सूचना मिलते हैं डीएम व सीएमओ ने मौके पर पहुंचकर घायलों का उपचार कराया और बेहतर इलाज के लिए लखनऊ भेजा। बताया जाता है कि लखनऊ में घायलों के साथ विधायक सुरेश्वर सिंह मौजूद हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे