Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गाजे -बाजे के साथ निकली कलश यात्रा,झूमे श्रद्धालु



सुनील उपाध्याय 

बस्ती।जिले के दुबौलिया बिकास क्षेत्र के उपाध्यायपुरा बैरागल स्थित काली माता मंदिर पर पांच दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ से पूर्व धूमधाम के साथ कलश यात्रा निकाली गई। सिर पर कलश धारण लिए महिलाएं आकर्षण का केंद्र बनी हुई थीं। कलश यात्रा महायज्ञ स्थल से निकलकर उपाध्यायपुरा गांव होते हुए कैथौलिया होते हुए पहडवापुर घाट स्थित सरयू नदी तट पर पहुंचा और वहां से चल भर कर पुनः कथा स्थल तक श्रद्धालु आए।अयोध्या से पधारे कथा आचार्य मुन्ना दासजी ने विधिविधान से पूजा अर्चना के बाद कलश यात्रा का शुभारंभ किया। कलश यात्रा गाजे बाजे के साथ जय श्री राम के उद्घोषों के बीच राम जानकी मार्ग होते हुए सरयू  तक पहुंचा। भक्तों के जयकारे से माहौल भक्तिमय हो गया। पीले वस्त्रों और चुनरी धारण किए हुए महिलाओं ने कलश को सिर पर रखकर प्रभु का स्मरण करते हुए भक्ति मय वातावरण में भक्ति संगीत के साथ नृत्य करते कथास्थल तक लाईं। कथा के मुख्य यजमान श्रीकांत उपाध्याय ने  आरती उतारी।इस मौके पर प्रेम प्रकाश उपाध्याय,कृष्णकांत उपाध्याय,हृदय राम पाठक,सभापति उपाध्याय,राजू उपाध्याय,कृष्ण मणि उपाध्याय,हरि प्रसाद उपाध्याय,संतोष,पुजारी,आलोक,पंकज, रोहित,अंकित,विवेक उपाध्याय,दीपक,सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे