Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अयोध्या:समाजसेवी संस्थान के पदाधिकारियों ने डीपीआरओ दमनप्रीत अरोड़ा का किया स्वागत



वासुदेव यादव 

अयोध्या। समाजसेवी संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव और राष्ट्रीय महामंत्री जंग बहादुर उपाध्याय ने आज जिला पंचायत राज अधिकारी दमनप्रीत अरोड़ा का किया स्वागत। इस मौके पर समाजसेवी संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव ने डीपीआरओ को श्री रामलला दरबार का चित्र भेंट किया और होली की दी बधाई दी। श्री यादव ने कहा कि भगवान राम की नगरी में आपका स्वागत है। आपके द्वारा पूरे जनपद में बहुत ही अच्छा और सराहनीय कार्य किया जाता है। इसके लिए हम आपको और आपके अधीनस्थ कर्मचारियों को बधाई देते हैं। जबकि संस्थान के राष्ट्रीय महामंत्री जंग बहादुर उपाध्याय ने कहा कि पंचायती राज विभाग द्वारा सभी ग्रामों में बहुत ही उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है। जरूरतमंदों को एसबीएम का लाभ दिया जा रहा है और भी अन्य सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। इसके लिए आपको बधाई। इस दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी दमनप्रीत अरोड़ा ने संस्थान के पदाधिकारियों के प्रति आभार ज्ञापित किया और कहा कि विकास में सबकी भूमिका होती है। सभी के सहयोग से ही देश व समाज आगे बढ़ता है। विकास कार्य, समाज के विकास व उत्थान में आप लोग भी सराहनीय कार्य करें, ऐसा उम्मीद है। उन्होंने संस्थान और संस्था के पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर संस्थान के आरपी सिंह मुन्ना यादव बीडी यादव सोमई निषाद जाबिर खान शीतला पांडे व विमलेश तिवारी सहित अन्य उपस्थित रहे‌।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे