Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मनकापुर:चोरों ने उड़ाए लाखों की नगदी व जेवर


                          वीडियो


कृष्ण मोहन 

गोण्डा:मनकापुर के गुनौरा में बीती रात चोरों ने मौका देख कर लाखों रुपए नगदी व जेवर पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची मनकापुर पुलिस लकीर पीट कर लौट आई। मामले में पीड़ित ने मनकापुर पुलिस में शिकायती पत्र दी है।

 मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के गुनौरा गांव के मजरे बुटाहा निवासी दुर्गेश मिश्रा पुत्र स्वर्गीय सुशील मिश्रा ने, मनकापुर पुलिस को दिए गए तहरीर में आरोप लगाया है कि, शुक्रवार रात अज्ञात चोर दीवार फांद कर घर में घुस आए, चोरों ने पीड़ित के घर में रखें डेढ़ लाख रुपए नगद व सोने का झुमका एक जोड़ी, झाला दो जोड़ी,सोनी की एक जोड़ी माला, सोने की नथुनी एक जोड़ी, तीन नाक की कील, एक अंगूठी और चांदी के जेवर में दो कमर बंधन, तीन जोड़ी पावजेब, पांच जोड़ी बिछुआ, तीन जोड़ी पायल, जरूरी कागजात आदि सामान बक्से में रखा हुआ था, जिसे चोर उठा ले गए।

मामले में पीड़ित ने मनकापुर पुलिस को शिकायती पत्र देखकर कार्रवाई की मांग की है।

जबकि इस बाबत प्रभारी निरीक्षक चितवन कुमार ने दूरभाष पर बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है।


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे