Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लालगंज:दुर्घटना में अधेड की मौत, मचा कोहराम



कुलदीप तिवारी 

लालगंज, प्रतापगढ़। अज्ञात वाहन की टक्कर से दुर्घटना मे अधेड की मौत हो गयी। मृतक के शव को बुधवार की सुबह पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजवाया गया। सांगीपुर थाना के इदिलपुर हुसैनपुर निवासी कल्लू वर्मा का पुत्र विन्देश्वरी प्रसाद 48 बाजार में ढेला पर चाट लगाया करता था। मंगलवार को रात करीब सात बजे विन्देश्वरी ठेला लेकर घर जा रहा था। घुइसरनाथ हाइवे से जुडी बडी नहर पर वह तिनमोहनिया के पास पहुंचा कि अचानक किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। देर रात गश्ती पुलिस की नजर विन्देश्वरी को सड़क पर बेहोशी हालत मे पडी तो आननफानन मे पुलिस उसे लालगंज ट्रामा सेंटर ले आयी। यहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी मृतक के घर पहुंची तो कोहराम मच गया। पुलिस ने बुधवार की सुबह मृतक के शव का पंचनामा करवाया। पीएम के लिए मृतक के शव को जिला मुख्यालय भेजवाया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे