बलरामपुर:विज्ञान जागरुकता मेला तथा प्रदर्शनी का आयोजन | CRIME JUNCTION बलरामपुर:विज्ञान जागरुकता मेला तथा प्रदर्शनी का आयोजन
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बलरामपुर:विज्ञान जागरुकता मेला तथा प्रदर्शनी का आयोजन

Top Post Ad



 






 अखिलेश्वर तिवारी 

जनपद बलरामपुर के तहसील उतरौला क्षेत्र में एन. सी.एस.टी.सी, डी.एस.टी भारत सरकार तथा दुर्गा कला केंद्र सौजन्य से श्रीराम तीर्थ चौधरी पी.जी कॉलेज में विज्ञान जागरूकता मेला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उतरौला विधानसभा के  विधायक राम प्रताप वर्मा द्वारा किया गया।  विशिष्ट अतिथि  के रूप मे पर्यावरण विद डॉ मृदुल शुक्ला, प्राचार्य डॉ एच.डी वर्मा, इन्नोवेटर आशुतोष पाठक, पंडित दिलीप कुमार मिश्रा, मैनेजिंग डायरेक्टर सुभाष कसौधन, अखिल भारतीय विज्ञान दल सोशल मीडिया अध्यक्ष काशी विश्वनाथ मिश्रा, अखिल भारतीय विज्ञान दल सोशल मीडिया सह प्रभारी अजय कुमार वर्मा, राम तीर्थ चौधरी पी.जी कॉलेज गणित के प्रवक्ता के के दुबे, राम तीर्थ चौधरी पी.जी कॉलेज  जीव विज्ञान प्रवक्ता के.के मिश्रा मौजूद थे। 


         तहसील उतरौला क्षेत्र के श्री राम तीर्थ चौधरी पी जी कॉलेज इमिलिया बनघुसरा उतरौला बलरामपुर में दुर्गा कला केंद्र लखनऊ विज्ञान मेला एवं आर्ट क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया था। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय वनस्पति विज्ञान शोध संस्थान (एनसआरआई) लखनऊ के डॉ मृदुल शुक्ल द्वारा वैज्ञानिक  व्याख्यान दिया गया ।कार्यक्रम में श्री राम तीर्थ चौधरी पी जी कॉलेज इमिलिया बनघुसरा, शिवा कॉलेज ऑफ एजुकेशन इमिलिया,श्री राम तीर्थ चौधरी कन्या इंटर कॉलेज इमिलिया, श्री राम तीर्थ चौधरी पब्लिक स्कूल इमिलिया,भारतीय इंटर कॉलेज उतरौला, श्री राम तीर्थ चौधरी कन्या इंटर कॉलेज गौर गुमड़ी, लोकहित इंटर कॉलेज दुधरा गैंडास बुजुर्ग, सेंट जार्ज कावेंट स्कूल बलरामपुर, मॉडर्न इंटर कॉलेज बलरामपुर,  एस डी एम एल पब्लिक स्कूल सिकरा माफ़ी  उतरौला  व पायनियर  पब्लिक स्कूल बलरामपुर व अनेक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रदर्शनी में अवनीश पाठक,  अमन पांडेय  , अंशिका शुक्ला, अदिति मोदन् वाल, अन्नपूर्णना सिंह, सर्वेश यादव, आदर्श सरोज, आराध्या सिंह,  दीपक जैसवाल, रोशन चौधरी,  विराट सिंह,  आदित्य मोदानवाल  , दिव्या, जया तिवारी,   हिमांशी शुक्ला, सपना शर्मा,  कोमल मिश्रा, आदि  बच्चों ने अपने अपने प्रोजेक्ट मॉडल व प्रोटोटाइप के माध्यम से विभिन्न वैज्ञानिक विषयों पर सजीव प्रस्तुतिकरण किया । विज्ञान जागरूकता मेला में राधेश्याम शुक्ल लीलावती देवी तराई विज्ञान सम्मान 2023 से राम प्रताप वर्मा विधायक उतरौला, एसडीएम संतोष कुमार ओझा  डॉ मृदुल शुक्ला पर्यावरणविद,  डॉ दिव्य दर्शन तिवारी प्राचार्य गायत्री डिग्री कॉलेज रिसिया बहराइच, एचडी वर्मा प्राचार्य राम तीर्थ चौधरी पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज उतरौला, लक्ष्मी वर्मा रामतीर्थ चौधरी कन्या इंटर कॉलेज पूजा वर्मा, एस आर टी सी पब्लिक स्कूल जितेंद्र सिंह राठौर, लोकगीत इंटर कालेज, डॉ ए. एन. त्रिपाठी, पवन कुमार नंदा, श्री महिपाल चौधरी ब्लॉक प्रमुख, श्री गुड्डन पांडे प्रधानाचार्य, पं दिलीप कुमार मिश्रा सामाजिक कार्यकर्ता, आशुतोष पाठक युवा वैज्ञानिक, डॉ पम्मी पांडे, सुभाष कुमार कसौधन, पायनियर पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ एम.पी तिवारी,  साइंस टीचर दिलीप ओझा, प्रतिक्षा सिंह, मोहिनी मिश्रा, अवनीश पाठक, दीक्षा मिश्रा, अंशिका मिश्रा व ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव  को अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समस्त प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया व वरियता सूची में स्थान बनाने वालों को मेडल पहना कर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु डीआरडीओ के वैज्ञानिक व प्रबंधन सलाहकार इंजी0 कृष्णकांत वर्मा, इंजी0 रविकांत वर्मा, इंजी0 शिवाकांत वर्मा, अमृता वर्मा व सुनीता वर्मा ने सभी को शुभकामना संदेश प्रेषित करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन के के मिश्र ने किया।

Below Post Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे
आपका विज्ञापन यहाँ दिख सकता है | Your Ad Here | संपर्क करें: contact@crimejunction.com