Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कर्नलगंज के सरयू घाट एनसीसी कैडेट्स ने चलाया स्वच्छता अभियान



रजनीश/ ज्ञान प्रकाश 

 करनैलगंज(गोंडा)। करनैलगंज के सरयू घाट पर रविवार को वृहद पैमाने पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसकी शुरुआत प्रभागीय वन अधिकारी पंकज शुक्ला ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वन विभाग तथा कन्हैया लाल इंटर कॉलेज, व सरयू डिग्री कॉलेज के एनसीसी कैडेट, मेजर राजाराम व लेफ्टिनेंट दीपक श्रीवास्तव की अगुवाई में दर्जनों की संख्या में कैडेटों ने सफाई अभियान में हिस्सा लिया। इसके साथ ही करनैलगंज नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने भी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। सफाई अभियान में सरजू घाट पर सफाई के लिए जाने वाले एनसीसी कैडेटों की टीम को कन्हैया लाल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डीपी मौर्या ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। संयुक्त रूप से सभी ने सरयू घाट एवं नदी के भीतर सफाई की। घाट के किनारे एवं घाट के सामने मैदान में कूड़े कचरे को हटाया गया और नदी के भीतर स्नान करने के स्थान पर जमी काई को हटाकर वहां पानी के अंदर जमी घासों को निकाला गया। घाट को स्वच्छ बनाया गया। नेचर क्लब फाउंडेशन के अभिषेक दुबे ने लोगों को समझाया के पूजा पाठ के अवशेष नदी में कतई न डाले जाएं। यह नदी पूरे भारत की इकलौती नदी है जहां सर्वाधिक विलुप्त प्रजाति के कछुए पाए जाते हैं। इस स्वच्छता अभियान में डॉ.आशीष गुप्ता, एनसीसी के अंडर ऑफिसर तुफैल अहमद, जेबा परवीन, नीलेश सिंह, अनुज मिश्रा, हर्षित गोस्वामी, रत्नेश मिश्रा, साक्षी सिंह, अंजली सिंह, प्रतिभा तिवारी, मरियम बानो, शिखा शुक्ला सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे