Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अभी नहीं चेते तो जल संकट के गंभीर परिणाम भुगतने होंगे:अजय क्रांतिकारी



वेदव्यास त्रिपाठी 

प्रतापगढ़ : विश्वनाथगंज जल दिवस पर पर्यावरण सेना द्वारा मान्धाता ब्लॉक के महावीर शिक्षा निकेतन बलिकरनगंज में 'पानी पाठशाला' का आयोजन कर लोगों को जल संरक्षण एवं पर्यावरण की सुरक्षा हेतु जागरुक किया गया।पानी पाठशाला का नेतृत्व करते हुए पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी एवं जल शक्ति अभियान के ब्रांड एंबेसडर अजय क्रांतिकारी ने कहा कि जल बचाए बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है।पानी को हम बना नहीं सकते सिर्फ समय रहते उसे बचा सकते हैं।उन्होंने कहा कि बढ़ते तापमान और जलवायु परिवर्तन के कारण धरती पर जल संकट गंभीर हो रहा है।अगर हम अभी नहीं चेते तो पीढ़ियों को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। प्रधानाध्यापक अरुण यादव ने कहा कि हमें अपने दैनिक जीवन में जल की एक एक बूंद बचाना होगा।तभी हमारी पीढ़ियों को पीने के लिए जल उपलब्ध हो पाएगा।

कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने सभी लोगों को जल संरक्षण करते हुए पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प दिलाया।

इस मौके पर शिक्षक महेंद्र प्रताप सिंह,राधेश्याम सिंह, दिनेश सिंह,संगम लाल,मालती देवी,कविता देवी,सुनील कुमार,रेखा देवी आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे