Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भक्त की भक्ति परीक्षा में भगवान की निहित होती है कृपा:पं. वाचस्पति शुक्ल



कुलदीप तिवारी 

लालगंज प्रतापगढ़। नगर के सरस्वती विद्या मंदिर मार्ग पर हो रही श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में बुधवार को कथा श्रवण के लिए महिलाओं समेत श्रद्धालुओं का उत्साहजनक संगम दिखा। कथाव्यास आचार्य पं. वाचस्पति शुक्ल ने कहा कि भगवान हर समय दयालु भाव में अपने भक्त की रक्षा किया करते है। उन्होनें कहा कि प्रभु के नाम का सुमिरन करने वाले प्राणी का सदैव कल्याण हुआ करता है। आचार्य शुक्ल ने कहा कि भगवान भक्त की भक्ति परीक्षा लेते समय भी सदैव उसके मंगल साधना के व्रत को पूर्ण कराया करते है। श्रद्धालुओ को कथा का मर्म समझाते हुए वाचस्पति जी ने कहा कि संकट या विपत्तियों के समय भी बिना विचलित हुए अपने आराध्य देव की पूजा समर्पण भाव से जारी रखनी चाहिए। आराधना एक ऐसी शक्ति है जो समस्त विपत्तियों का हरण कर लिया करती है। कथा की संयोजिका सुशीला शुक्ला एवं प्रदीप शुक्ल ने व्यासपीठ का विधिविधान से पूजन अर्चन किया। इस मौके पर कृष्ण कुमार शुक्ल, अंशू शुक्ला, श्रीनाथ तिवारी, विनोद सोनी, आशीष शुक्ला, शेष तिवारी, बच्चा तिवारी, लवकुश शुक्ल, किरन शुक्ला, हरिमोहन यादव, राजकुमार विश्वकर्मा, केशवराम ओझा, राकेश तिवारी आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे