Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

श्रीराम का आचरण अपनाने से संवर जाता है जीवन:अरविन्द महराज



कुलदीप तिवारी 

लालगंज प्रतापगढ़। सगरा सुन्दरपुर में हो रही संगीतमयी श्रीराम कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। कथाव्यास मोरारी बापू के कृपा पात्र शिष्य अरविन्द महराज ने कथा प्रसंग में बताया कि श्रीराम की कथा लोकमंगलकारी है। भगवान् श्रीराम का मर्यादित आचरण जीवन मे अपनाने से जीवन खुशियों से भर जाता है। कथाव्यास ने कहा कि श्रीराम कथा के माध्यम से गोस्वामी तुलसीदास जी ने मानव जीवन के सम्बन्धों के महत्व को बताया है। कथाव्यास ने कहा कि कथा की सार्थकता तब सिद्ध होती है जब हम इस कथा को सुनने के बाद इसे अपने दैनिक जीवन के व्यवहार में शामिल करते हैं। मुख्य आयोजक समाजसेवी संजय शुक्ल ने संयोजक संजीव तिवारी, सह आयोजक राजेन्द्र मिश्र तथा संरक्षक उमेश तिवारी के साथ आचार्य अरविन्द महराज का रोली चंदन व फूल मालाओं से श्रीअभिषेक किया। अधिवक्ता रमेश पाण्डेय व प्रदीप तिवारी ने श्रद्धालुओं का स्वागत तथा समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने श्रद्धालुओं के प्रति आभार जताया। इस मौके पर उदयराज तिवारी, अनूप तिवारी, प्रधान प्रतिनिधि श्यामजी जायसवाल, इन्द्रजीत सिंह, गरूण तिवारी, सोमेन्द्र गिरि, पवन पाण्डेय, निक्की तिवारी, अंकित शुक्ल, राजकुमार तिवारी, अतुल द्विवेदी, राजीवमणि तिवारी, उमाशंकर मिश्र, प्रमोद मिश्र, ज्ञानप्रकाश मिश्र आदि ने श्रीराम कथा का रसास्वादन किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे