Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कार दुर्घटना में महिला की मौत, आधा दर्जन घायल



रजनीश /ज्ञान प्रकाश                           करनैलगंज(गोंडा)। करनैलगंज हुजूरपुर मार्ग पर कार दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई वहीं कार सवार 6 अन्य लोग घायल हो गए। दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना कोतवाली क्षेत्र के करनैलगंज बहराइच मार्ग स्थित ग्राम टिकौली के पास की है। यहां एक महिला शौच के लिये गई थी, जहां से वापस लौट रही थी। उसी बीच पहुंची एक कार की चपेट में आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मृतक महिला मीनू सिंह 30 वर्ष पत्नी मोहित सिंह निवासी ग्राम टिकौली के रूप में शिनाख्त की गई। महिला को टक्कर मारने के बाद कार अनियंत्रित होकर पेंड से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे कार में सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जिन्हे अस्पताल पहुंचाया गया है। उसके बाद सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। कोतवाल ने बताया कि मृतक महिला मीनू सिंह के देवर आशीष सिंह की तहरीर पर कार चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे