Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कर्नलगंज:नगर निकाय चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह का आवंटित



रजनीश / ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। नगर निकाय चुनाव में शुक्रवार को चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह का आवंटन किया गया। जिसमें करनैलगंज नगरपालिका के आम आदमी पार्टी प्रत्याशी मंशा को झाड़ू, रजिया खातून समाजवादी पार्टी साइकिल, राम लली भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी कमल, इशरत जहां निर्दलीय को स्कूटर, गुड़िया निर्दलीय पहिया, तस्कीन निर्दलीय छत का पंखा, बदरून निशा निर्दलीय जीप, बीनू निर्दलीय लड़का लड़की, मोनी निर्दलीय हथोड़ा, रुकैया निर्दलीय रिक्शा, रेहाना बेगम निर्दलीय सितारा, संतोष कुमारी निर्दलीय टेबल फैन, सूर्य कुमारी निर्दलीय फूल और घास चुनाव चिन्ह मिला।


नगर पंचायत कटरा बाजार 17 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिसमें अर्जुन प्रसाद भारतीय जनता पार्टी कमल, शमा परवीन समाजवादी पार्टी साइकिल, हृदयराम बहुजन समाज पार्टी हाथी, अर्जुन प्रसाद निर्दलीय अनार, असलम निर्दलीय स्कूटर, कमलेश निर्दलीय जीप, कुसुम निर्दलीय ऊन का गोला, जियाउल हक निर्दलीय छत का पंखा, जुबेर अहमद निर्दलीय रिक्शा, निसार अहमद अंसारी निर्दलीय सितारा, प्रदुम कुमार निर्दलीय स्कूल बैग, बृजेश कुमार निर्दलीय भगोना, बृजेश कुमार निर्दलीय फरसा, राजेश कुमार निर्दलीय गदा, रामगोपाल निर्दलीय आग बुझाने की गाड़ी (दमकल), शकुंतला निर्दलीय रेल का इंजन, सरिता निर्दलीय को वृक्ष चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया।


नगर पंचायत परसपुर में 11 प्रत्याशी मैदान में है। जिनमें अजय प्रताप सिंह समाजवादी पार्टी साइकिल, अवधेश कांग्रेस हाथ का पंजा, मायावती बसपा चुनाव चिन्ह हाथी, वासुदेव सिंह भारतीय जनता पार्टी चुनाव चिन्ह कमल का फूल, मुन्ना निर्दलीय चुनाव चिन्ह स्कूटर, मुस्तकीम फारुकी चुनाव चिन्ह जीप, राजेश प्रताप सिंह चुनाव चिन्ह फूल व घास, रामदेव पांडे चुनाव चिन्ह लड़का लड़की, राम बहाल निर्दलीय चुनाव चिन्ह अनार, रीतू सिंह निर्दलीय चुनाव चिन्ह सितारा, सालिहा निर्दलीय चुनाव चिन्ह शटल है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे