Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जलवायु परिवर्तन को रोकने हेतु पेड़ लगाकर उनकी रक्षा करे:अजय क्रांतिकारी



पर्यावरण एवं जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने पेड़ चिपक कर लोगों को दिया वृक्ष रक्षा का संदेश।

वेदव्यास त्रिपाठी 

पतापगढ के सदर ब्लॉक के पृथ्वीगंज बाजार में स्थित मॉडल प्राथमिक विद्यालय शंकरगंज में पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी के नेतृत्व में पर्यावरण सेना द्वारा पर्यावरण एवं जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को पर्यावरण एवं जल संरक्षण के लिए जागरुक किया गया।लोगों को जागरूक करते हुए जिला पर्यावरण एवं गंगा समिति प्रतापगढ़ के सदस्य एवं पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने कहा कि जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिए पर्यावरण एवं जल संरक्षण आवश्यक है।हम पर्यावरण की रक्षा के लिए कार्बन उत्सर्जन को रोकना, प्लास्टिक का उपयोग न करना,जल की हर बूंद को बर्बाद होने से बचाना और हर साल, हर व्यक्ति हर हाल में एक पेड़ लगाए और उसकी सुरक्षा करे आदि जैसे व्यावहारिक तरीकों से धरती को बढ़ते तापमान और जलवायु परिवर्तन की समस्या से निजात दिला सकते हैं।उन्होंने लोगों से कहा कि धरती पर जीवन के आधार पेड़ हैं।हमें हर हाल में पेड़ों को कटने से बचाना होगा।


पेड़ काटने वालो का सामाजिक बहिष्कार करें।जिससे उनके मन में भी पेड़ों के प्रति आस्था का भाव पैदा हो और हरियाली को बचाने और बढ़ाने में सहयोग करें।


स्कूल की हेड मास्टर सुशीला वर्मा ने पर्यावरण सेना के कार्यों की सराहना करते हुए बच्चों को हरित व्यवहार अपनाने हेतु प्रेरित किया।


पर्यावरण सैनिक अनुराग मोदनवाल ने सभी लोगों से अपने जन्मदिन पर एक पेड़ लगाकर उनकी सुरक्षा हेतु प्रेरित किया और कहा कि पर्यावरण सेना का नारा "जय प्रकृति जय जगत" को जन जन तक पहुंचाएं।


इस मौके पर अश्वनी कुमार,रमेश मोदनवाल,कुसुम तिवारी,नमन कुमार तिवारी, हर्सिता सरोज,सुमन देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे