स्कूल चलो अभियान के नारों से गूंजा दुर्जनपुर ग्राम | CRIME JUNCTION स्कूल चलो अभियान के नारों से गूंजा दुर्जनपुर ग्राम
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

स्कूल चलो अभियान के नारों से गूंजा दुर्जनपुर ग्राम



मोहम्मद सुलेमान /राकेश कुमार सिंह

गोंडा  !वजीरगंज ब्लॉक के परसिया  न्याय पंचायत के ग्राम दुर्जनपुर   में स्कूल चलो अभियान के तहत कंपोजिट विद्यालय दुर्जनपुर घाट  की प्रधानाध्यापिका बीना सिंह  के नेतृत्व में स्कूल चलो अभियान रैली निकाली गई।रैली का शुभारंभ  ए आर पी धीरेन्द्र सिंह एवं गंगेश्वर प्रसाद द्वारा किया गया। बच्चों व अभिभावकों को जागरूक करने के उद्देश्य से एक रैली का आयोजन कंपोजिट विद्यालय दुर्जनपुर घाट  में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका बीना सिंह के नेतृत्व में किया गया। रैली में बच्चे जागरूकता संबंधी नारे लगा रहे थे।आयोजित रैली के द्वारा गांव के बच्चों व अभिभावकों को जागरूक किया गया। रैली विद्यालय से निकली और पूरे गांव का भ्रमण करने के बाद पुनः विद्यालय पर आकर समाप्त हुई। रैली में प्रधानाध्यापक एवम विद्यालय के  समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ पुरातन और नए बच्चे शामिल थे।सैकड़ों की संख्या में बच्चे हाथ में बैनर, तक्थी लेकर स्कूल चलो स्कूल चलो, सर्व शिक्षा का नारा है शिक्षा अधिकार हमारा है,आधी रोटी खाएंगे हम स्कूल जाएंगे,कोई न छूटे अबकी बार शिक्षा है सबका अधिकार,पढ़ेंगे पढ़ाएंगे साक्षर देश बनाएंगे........आदि नारों के साथ घूमते रहे।विद्यालय की सहायक अध्यापिका प्रीति जायसवाल  ने बताया कि यह रैली ग्रामवासियों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से निकाली गई है।बच्चो के नवीन नामांकन एवम प्रचार प्रसार के लिये लोगों से संपर्क किया जा रहा है।सहायक अध्यापक कविता रानी ने बताया कि इस समय विद्यालय में निपुण भारत मिशन के तहत नई नई तकनीक , नवाचार द्वारा बहुत ही रोचक तरीके से बच्चों को शिक्षा प्रदान की जा रही है।  सहायक अध्यापक सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि  ग्रामवासियों को अपने बच्चों की  सरकारी स्कूलों में नामांकन हेतु प्रेरित किया जा रहा है।इस ग्राम के अधिकतर बच्चे इसी स्कूल में पढ़ते हैं, विद्यालय में अधिक से अधिक नामांकन का प्रयास किया जा रहा है।रैली में सहायक अध्यापिका कविता रानी, संध्या,मीरा सिंह आदि के साथ अनेक ग्रामवासी मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे