धौरहरा में धूमधाम से मनाया जा रहा ईद उल फितर का त्यौहार



कमलेश

धौरहरा-लखीमपुरखीरी:धौरहरा क्षेत्र में ईद उल फितर का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह से ही अलग अलग मस्जिदों में नमाजियों द्वारा शांतिपूर्वक नमाज़ अदा की गई।  इस दौरान नमाजियों ने नमाज अता करते हुए देश में अमन और शांति के लिए दुआ मांगी व एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दिया। 


वही क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा सीओ समेत थानाध्यक्षों ने अपने हांथों में लेकर बड़ी संख्या में पुलिस बल मस्जिदों के आस पास चाक चौबंद रहा।


धौरहरा क्षेत्र में ईद उल फितर का त्यौहार धूमधाम से शांतिपूर्वक मनाया जा रहा है। सुबह की नमाज को लेकर लोग सुबह से ही तैयारियों में जुट गए थे। हजारों लोग ईद की नमाज़ अदा करने के लिए सुबह से ही मस्जिदों में एकत्रित गए जिसके बाद अलग अलग मस्जिदों में करीब नौ से दस बजे नमाज अदा करते हुए सभी रोजेदारों ने देश में अमन,शांति बनी रहने के लिए दुआ मांगी।


 इस दौरान तेज धूप की तपिश में भी नमाजियों का जज्बा देखने लायक था। जो ईश्वर के प्रति आस्था दिखाते हुए आसमान से बरस रही आग को भी इनके कदम टस से मस नहीं कर सके। नमाज अदा होने के बाद सभी एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दे रहे है। 



सीओ की अगुवाई में चाक चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था


ईद उल फितर के त्योहार पर कोई अव्यवस्था उतपन्न न हो उसके लिए सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी सीओ धौरहरा पीपी सिंह,थानाध्यक्ष ईसानगर पंकज त्रिपाठी,कोतवाल धौरहरा विवेक उपाध्याय,थानाध्यक्ष खमरिया शिवाजी दुबे ने स्वयं संभालते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ अलग अलग मस्जिदों के आस पास समेत क्षेत्र में बने हुए है। इस बाबत थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि क्षेत्र में ईद का त्योहार शांतिपूर्वक मनाया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिए ईदगाहों,कस्बों व गावों में भी पुलिस बल की तैनाती कर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने