वेदव्यास त्रिपाठी
प्रतापगढ़: लगभग एक हफ्ते पहले थाना फतनपुर के पास राजकीय पक्षी सारस अचानक सड़क की ओर आने से घायल हो गया था।सूचना मिलने पर पर्यावरण सेना प्रमुख,सदस्य जिला पर्यावरण समिति प्रतापगढ़ एवं वन्य जीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो पर्यावरण मंत्रालय भारत सरकार के वॉलंटियर अजय क्रांतिकारी अपने कार्यकर्ताओं एवं वन विभाग के अधिकारियों के साथ थाने पहुंचे और पशु चिकित्सक के सहयोग से सारस का इलाज कराया और सारस अब ठीक है,किन्तु सारस का बायां पंख बाधित होने कारण सारस प्राकृतिक रूप से जीवन जीने में असमर्थ है।इन्हीं तथ्यों को ध्यान में रखते हुए पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने डीएफओ प्रतापगढ़ जेपी श्रीवास्तव से सारस को चिड़ियाघर भेजने की मांग की थी।इस मांग को मानते हुए डीएफओ प्रतापगढ़ ने सारस को वन विभाग की टीम द्वारा रेस्क्यू कराकर चिड़ियाघर कानपुर भेजने की तैयारी कर रहा है।इस मौके पर पर्यावरण सेना प्रमुख, सदस्य जिला पर्यावरण समिति एवं वन्य जीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो भारत सरकार के वॉलंटियर अजय क्रांतिकारी ने कहा कि सारस पक्षी चोट से अब ठीक है किन्तु उड़ न सकने की वजह से उसे प्राकृतिक खानपान नहीं मिल पा रहा है जिसके कारण उसका पोषण एवं स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है।चिड़ियाघर में उसका स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही खान पान की समुचित व्यवस्था रहेगी और सारस जल्द ही पूरी तरह से ठीक हो जाएगा और हमारा पर्यावरण भी बेहतर बनेगा।उन्होंने कहा कि जन सामान्य को पर्यावरण की सुरक्षा के लिए वनों एवं वन जीवों की रक्षा हेतु आगे आना होगा।इस सार्थक प्रयास हेतु उन्होंने वन विभाग,पशु पालन विभाग,मीडिया बन्धुओं एवं सामाजिक मित्रों का हरित आभार व्यक्त किया है।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ