Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बलरामपुर:स्वागत एवं विदाई समारोह का आयोजन



सुनील उपाध्याय 

 जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय स्थित एम एल के पी जी कॉलेज बलरामपुर के प्राणि विज्ञान विभाग द्वारा शनिवार को स्वागत व विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में छात्र-छात्राओं ने अपने सुमधुर गीत-संगीत के कार्यक्रम से उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

          1 अप्रैल को कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य प्रो0 जे पी पाण्डेय ,मुख्य नियंता प्रो0 पी के सिंह व विभागाध्यक्ष प्राणि विज्ञान डॉ अशोक कुमार ने दीप प्रज्वलित एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए  प्राचार्य प्रो0 जे पी पाण्डेय ने विभाग की प्रगति की सराहना की और छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि  ऐसे आयोजन आपके व्यक्तित्व विकास के लिए सहायक होते हैं। अतिथियों का स्वागत करते हुए विभागाध्यक्ष डॉ अशोक कुमार ने कहा कि आप सभी अपने शिक्षकों से प्राप्त सीख का पालन करते हुए अच्छे व सुयोग्य नागरिक बने यही कामना है। विभागीय शिक्षक डॉ सद्गुरु प्रकाश, डॉ आकांक्षा त्रिपाठी, डॉ कमलेश कुमार, डॉ मानसी पटेल, डॉ आर बी त्रिपाठी, डॉ अल्पना परमार ,संतोष कुमार व वर्षा सिंह ने सभी को बैच लगाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ आनंद कुमार वाजपेयी ने किया। इस दौरान  वर्तिका गुप्ता के गिटार वादन,शाबान के गजल ,हदिया  के कविता व गुलशन के गीत को खूब सराहा गया।  कार्यक्रम के सफल आयोजन में अमित कुमार, सुनील,हिमांशु, मोहित,सूर्यदेव, पल्लवी,प्रियांशी व प्रीतपुञ्ज का सराहनीय योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे