Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सभी बूथों पर धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस



जनक राम वर्मा 

अलावल देवरिया गोंडा। जनपद गोंडा में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सभी बूथों पर ध्वजारोहण करके धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस। भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष श्यामसुंदर मौर्या ने बताया कि छः अप्रैल गुरुवार को पार्टी के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर शक्ति केंद्र सीहागांव के बूथ संख्या 274 नौबरा पर पार्टी का ध्वजारोहण करके धूमधाम से उत्सव मनाया गया एवं प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सुना गया। उन्होंने बताया कि हर वर्ष जिले पर स्थापना दिवस का कार्यक्रम होता था लेकिन इस बार हर बूथ पर पार्टी के स्थापना दिवस का उत्सव मनाया गया। इस मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष श्यामसुंदर मौर्या के अलावा अनुसूचित मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रक्षा राम भारती, बूथ अध्यक्ष विश्वनाथ वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष झंझरी पूर्वी वीरेंद्र वर्मा व अन्य पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे