Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती पुलिस ने 5 गांँजा तस्करों को 65 किलो 470 ग्राम गांजा, व चार पहिया वाहन के साथ किया गिरफ्तार



सुनील उपाध्याय 

बस्ती। बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में पांच अंतर्राष्ट्रीय गांँजा तस्करों को 65 किलो 740 ग्राम गांँजा व चार पहिया वाहन बोलेरो रजिस्टर गाडी के साथ गिरफ्तार किया। 


प्रभारी निरीक्षक रुधौली संजय कुमार ने बताया कि रुधौली थाने की पुलिस टीम व स्वाट टीम बस्ती मय टीम की संयुक्त कार्यवाही में थाना रुधौली क्षेत्र अंतर्गत शांति एवं कानून व्यवस्था क्षेत्र सुरक्षा देखभाल हेतु रात्रि गस्त के दौरान बांसी बस्ती मार्ग पर आमी नदी पुल पर नेपाल राष्ट्र से खरीद कर जनपद बस्ती एवं आसपास के जनपदों में बिक्री करने हेतु आ रहे पांच अंतर्राष्ट्रीय गांजा तस्करों को 65 किलो 740 ग्राम गाँजा चार पहिया वाहन बोलेरो के साथ गिरफ्तार किया गया। 


गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर अपना नाम राजेंद्र प्रसाद गौड़ पुत्र स्वर्गीय रामचन्दर उम्र करीब 35 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 10 सीसी रोड आजाद नगर तमकुही रोड थाना सेवरही जनपद कुशीनगर उत्तर प्रदेश। काशीनाथ पुत्र रुदल उम्र करीब 42 वर्ष निवासी टडवा सपही थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर उत्तर प्रदेश। रामाशंकर जायसवाल पुत्र कपिल देव उम्र करीब 65 वर्ष निवासी मोहन बाजार महाराजगंज थाना महाराजगंज जनपद सिवान बिहार। साहिल अंसारी पुत्र नाजिर अंसारी उम्र करीब 21 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 10 सीसी रोड आजाद नगर तमकुही रोड थाना सेवरही जनपद कुशीनगर उत्तर प्रदेश। स्वामीनाथ निषाद पुत्र चन्द्रभान निषाद उम्र करीब 42 वर्ष निवासी ग्राम डाडी थाना गोला जनपद गोरखपुर उत्तर प्रदेश। 


अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोग नेपाल राष्ट्र से गाँजा खरीदकर जनपद बस्ती व उसके आसपास के जनपदों में ले जाकर फुटकर में बेच देते हैं जिससे ज्यादा मुनाफा होता है।

पुलिस अधीक्षक बस्ती गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा उत्साहवर्धन हेतु समस्त टीम को रुपये 10,000/- के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया और गिरफ्तार अभियुक्तों के पास बरामदगी के आधार पर थाना रुधौली पर गिरफ्तार 5 अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अन्य आवाश्यक विधिक कार्यवाही कर अभियुक्तों को न्यायालय बस्ती रवाना किया गया। 

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे