Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बलरामपुर:पुलिस टीम द्वारा महिलाओं तथा लड़कियों को किया गया जागरूक



अखिलेश्वर तिवारी 

 जनपद बलरामपुर मे 27 फरवरी को पुलिस अधीक्षक बलरामपुर केशव कुमार के निर्देशानुसार एंटी रोमियो स्क्वाड दल, महिला बीट पुलिस अधिकारी, नारी सुरक्षा दल द्वारा समस्त थाना क्षेत्र अन्तर्गत गॉवों भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाकर चौपाल लगाकर  मिशन शक्ति अभियान के बारे में महिलाओं तथा बालिकाओं को जानकारी देते हुए सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए कानून एवं नियमों के संबंध में बताते हुए जागरूक किया गया। 


साथ ही साथ सेल्फ डिफेंस व हेल्पलाइन नंबर- वीमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्प लाइन  नंबर-181, चिकित्सीय सहायता हेतु-108 पुलिस कंट्रोल नंबर -112, चाइल्ड हेल्पलाइन -1098 के बारे में भी जानकारी दी गयी। साथ ही साथ यह भी बताया गया की यदि किसी प्रकार की समस्या होती है या कहीं आने-जाने पर कोई अंजान व्यक्ति परेशान करता है तो हेल्पलाइन नंबरों पर फोन कर सहायता प्राप्त की जा सकती है।  


 महिलाओं को उनके अधिकार के लिए बनाए गए कानून व नियमों के बारे में जानकारी दी गई तथा पंपलेट का वितरण किया गया। इस दौरान सभी को साइबर फ्राॅड से बचाव व साइबर हेल्प लाइन नम्बर 1930 के बारें मे भी बताया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे