लालगंज:नदी में स्नान करने गये समाये दो मासूम, गांव में मातम के साथ मचा कोहराम | CRIME JUNCTION लालगंज:नदी में स्नान करने गये समाये दो मासूम, गांव में मातम के साथ मचा कोहराम
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लालगंज:नदी में स्नान करने गये समाये दो मासूम, गांव में मातम के साथ मचा कोहराम



कुलदीप तिवारी 

लालगंज, प्रतापगढ़। लीलापुर थाना के अंतर्गत ताला सिरिस्ताबाद के सई नदी में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से हुई मौत से इलाके में कोहराम मच गया। वहीं ग्रामीणों मे मातम का माहौल देखा गया। बच्चो के सई मे समाने की दर्दनाक घटना गुरूवार को सुबह करीब साढे नौ बजे की है। 


लीलापुर थाना क्षेत्र के ताला सरिस्ता बाद में सई नदी पर पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। यहां पानी के बहाव को रोकने के लिए अस्थाई डैम भी बनाया गया है। गुरूवार को सुबह घर से करीब दो सौ मीटर दूर बगल राजेश सिंह अपने लड़की सिद्धि सिंह 13 व अपने साले सर्वजीत सिंह के लड़के अभी सिंह 12 वर्ष को लेकर सई तट पर स्नान करने गये थे। 


यहां गांव के कुछ अन्य बच्चे भी नहाने गए हुए थे। बच्चांे के नहाते समय तेज बहाव से सिद्धि सिंह गहरे पानी में फिसल गई। नहाने के समय बच्चे शोर शराबा करते हुए पानी में खेल रहे थे। इसी बीच राजेश सिंह कुछ समझ पाते कि अभि सिंह भी गहरे पानी में जा समाया।


 बच्चों के डूबने को लेकर हुए हल्ला को सुनकर पुल निर्माण में लगे कर्मचारी व मजदूर भागकर मौके पर पहुंचे। हालांकि दोनो बच्चे पानी में समा गये थे। करीब आधे घंटे कड़ी मशक्कत से बाद दोनो बच्चों को पानी से बाहर निकाला गया और आननफानन में परिजन व गांव वाले दोनो बच्चों को ट्रामा सेंटर लालगंज ले गये। यहां डाक्टरों ने दोनो को मृत घोषित कर दिया। 


परिजन रोते बिलखते दोनो बच्चों का शव लेकर घर चले आए। अचानक हुई मौत की खबर सुनकर दोनो घरों के परिजनों मे कोहराम मच गया। मौत घटना की सूचना पाकर सीओ लालगंज रामसूरत सोनकर व एसओ लीलापुर सुभाष यादव मौके पर पहुंचे। नहाने के दौरान किशोर जिस जगह पर डूबे वहां करीब बीस फिट की गहराई बताई जा रही है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है। 


एक साथ दो बच्चों की मौत से ग्रामीण स्तब्ध भी हैं। मासूम सिद्धि सिंह अपने एक भाई आनंद सिंह 05 व एक बहन रिद्धि सिंह 07 में सबसे बड़ी थी। वही पिता राजेश सिंह भयंदर मुंबई में रहकर अपने परिवार की रोजी रोटी चलाते है। अभी 15 दिन पहले राजेश सिंह आपने पूरे परिवार के साथ अपने घर ताला सिरिस्ताबाद गर्मी की छुट्टियां मनाने आए थे।


 वही मासूम अभि सिंह दो भाइयों और दो बहनों में तीसरे नंबर पर था। अभी सिंह की सबसे बड़ी बहन लवी सिंह 23 है इनसे छोटा भाई प्रियांशु सिंह 18 अभी सिंह से छोटी बहन सुभी सिंह 11 की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे