रजनीश / ज्ञान प्रकाश
करनैलगंज(गोंडा)। नगर निकाय चुनाव को लेकर तहसील करनैलगंज में मंगलवार की सुबह 11 बजे से 3 बजे तक अध्यक्ष पद के 24 वहीं सभासद पद के 67 नामांकन के पर्चे बिके। जिसमें करनैलगंज नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए सात पर्चे बिके जिसमें 3 पर्चे दाखिल हुए। यहाँ आरो एसडीएम हीरालाल व एआरो बीडीओ श्रीकांत तिवारी रहे। वहीं कटरा नगर पंचायत अध्यक्ष के 12 पर्चे बिके जिसमें एक भी दाखिल नहीं हुए। यहाँ आरओ तहसीलदार नर्सिंग नारायन वर्मा व एआरो अरुण कुमार रहे। इसी प्रकार परसपुर नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए सिर्फ 3 पर्चे बिके जिसमें एक भी दाखिल नहीं हुए। यहाँ आरओ हरीश कुमार व एआरो विशाल विक्रम सिंह रहे। करनैलगंज नगर पालिका के 25 वार्डों के सभासद पद के लिए तहसील में पांच काउंटर लगाए गए हैं जिन पर कुल 31 पर्चे बिके। वहीं कटरा नगर पंचायत के 15 वार्डों के सभासद पद लिए कुल 18 पर्चे बिके। इसी प्रकार परसपुर नगर पंचायत की 15 वार्डों के सभासद पद लिए कुल 18 पर्चे बिके। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत कोतवाल सुधीर कुमार सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस तैनात है।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ