अशफाक आलम
गौरा चौकी गोंडा:भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) केंद्रीय कमेटी के पूर्व सदस्य कामरेड सुनीत चोपड़ा के आज निधन पर माकपा जिला कमेटी गोंडा/बलरामपुर के सभी पार्टी सदस्य व जन संगठनों के साथी शोक व्यक्त करते हैं। माकपा जिला सचिव कामरेड कौशलेंद्र पांडेय ने बताया की कामरेड सुनीत चोपड़ा अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के पूर्व संयुक्त सचिव, डीआईएफआई के पहले राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, भारत उत्तर कोरिया मैत्री परिषद के महासचिव आदि महतवपूर्ण पदों पर अपनी क्रान्तिकारी भूमिका निभा चुके हैं। वो देश में मजदूरों, कृषि श्रमिकों, गरीबों के लिए संघर्ष का एक जाना माना चेहरा थे। कामरेड स्वामीनाथ, कामरेड राम कृपाल शुक्ला, मोहर्रम अली, आशीष सिंह, राम बहोर, दिलीप शुक्ला,रोबी गांगुली, रविंद्र सिंह, केपी पांडेय, अब्दुल गनी, सादिक जफर, मन्ने भाई सहित पार्टी व जनसंगठनों के पदाधिकारियों सदस्यों ने शोक संवेदना व्यक्त की है l


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ