अखिलेश्वर तिवारी
उत्तर प्रदेश शासन में पूर्वांचल विकास बोर्ड के सलाहकार की भूमिका निभा रहे साकेत मिश्र को निर्वाचन आयोग द्वारा 3 अप्रैल को एमएलसी मनोनीत किया गया है । श्री मिश्र के एमएलसी बनाए जाने की घोषणा के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है ।
समर्थकों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया । शुभचिंतक उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं । एमएलसी चुने जाने के बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी, श्रावस्ती क्षेत्र की जनता और शुभचिंतकों का आभार जताया है ।
एमएलसी के पद पर मनोनीत होने के बाद 3 अप्रैल को साकेत मिश्र ने क्राइम जंक्शन से खास बातचीत में बताया कि उन्हें श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र के लोगों से काफी लगाव है और यही कारण है कि वह बिना किसी पद पर रहे भी इस क्षेत्र के गरीब बेसहारा, शोषित तथा वंचित लोगों के सहायता के लिए समय-समय पर अपने सामर्थ्य के अनुसार सहयोग करते रहे हैं । अब उन्हें एमएलसी के पद पर निर्वाचित किए जाने के बाद एक और संबल प्राप्त हुआ है, जिसके मदद से लोगों के सहयोग में तेजी से कार्य करने का मौका मिलेगा ।
उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र की जनता के अपार प्रेम का ही परिणाम है कि आज भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें इस पद के लिए चुनकर मनोनीत कराया है । राकेश मिश्रा के एमएलसी चुने जाने के बाद समर्थकों में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है जगह-जगह लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया समर्थकों द्वारा लगातार बधाई देने का भी क्रम जारी है ।खुशी मनाने तथा बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से मनीष शुक्ल, सिद्धार्थ ओझा, विमल शुक्ल, कल्लू प्रजापति, राजू खान, अशोक मिश्र, विशाल सोनी, आवेश ओझा, संतोष, वैभव, श्यामजी व मनोज गिरी सहित तमाम समर्थक शामिल हैं।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ