Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का वृद्धाआश्रम महुली में होगा आयोजन



वेदव्यास त्रिपाठी 

प्रतापगढ़: एलायंस क्लब इंटरनेशनल के डायरेक्टर रोशनलाल उमरवैश्य के संयोजन में एक बैठक वृद्धाआश्रम महुली में संपन्न हुई। बैठक में वहां पर रह रहे वृद्धजनों के कल्याणार्थ के लिए सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन करने की रूपरेखा तय की गई। बैठक में यह तय किया गया कि एलायंस क्लब इंटरनेशनल एवं शीतला सहाय धर्मा देवी चैरिटेबल ट्रस्ट तथा वृद्धाआश्रम महुली के तत्वाधान में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन स्थान वृद्धा आश्रम महुली में 15 अप्रैल से 22 अप्रैल तक होगा। 22 अप्रैल को हवन के बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। श्रीमद् भागवत कथा के भक्ति कथा व्यास परम पूज्य श्री विनय मधुकर महाराज श्री अयोध्या धाम होंगे।आयोजन के संयोजक एलायंस क्लब इंटरनेशनल के डायरेक्टर रोशनलाल उमरवैश्य ने बताया कि वृद्धाआश्रम में रह रहे बुजुर्गजनो को बहुत दिनों से श्रीमद् भागवत कथा कराने की मेरी इच्छा थी जो अब सभी के सहयोग से होने चल रहा है। आज बैठक कर रूप रेखा तैयार की गई।

कथा का प्रारंभ 15 अप्रैल से 22 अप्रैल से वृद्धआश्रम महुली परिसर में होगा। 22 अप्रैल को हवन के बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। यहां पर रह रहे बुजुर्ग ही प्रतिदिन यजमान होंगे वही पूजन आदि करेंगे। वृद्धजन के मन में बहुत ही इच्छा थी कि हम सब भी अपने कल्याणार्थ के लिए श्रीमद् भागवत कथा सुने।

सभी दादा व माता  के कल्याणार्थ के लिए यह आयोजन किया जा रहा है। बैठक में वृद्धा आश्रम के प्रबंधक अंबिका प्रसाद जी ने अपना पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया और कहा कि ऐसे आयोजन हमारी जानकारी में पहली बार वृद्धा आश्रम में रह रहे बुजुर्गों के कल्याण के लिए होने जा रहा है।कथा व्यास परम पूज्य श्री विनय मधुकर  महाराज ने कहा कि मेरी भी इच्छा थी कि ऐसे आयोजन प्रतापगढ़ जिले में हो मैं पूरी तरह से सहयोग के लिए तैयार हूं कथा सुनने से यहां रह रहे बुजुर्गजनों का कल्याण अवश्य होगा। इस अवसर पर मानसिंह, संतोष कुमार, देवानंद, छेदीलाल, शिवेश शुक्ला, अशोक अग्रवाल,विवेक यादव, विकास, सूरज, आशीष कुमार, राजकुमार (राजू), ऋषभ, अंबिका प्रसाद आदि रहे।श्रीमद् भागवत कथा के यजमान वृद्धा आश्रम में रह रहे लालता प्रसाद दुबे, शिव बाबू, रामसुख पांडे, शिव चंदन शुक्ला, हीरालाल , गयादीन, माताजी अनारकली, राम गरीब, गुलाब कली,आरती देवी, सूरज देवी आदि रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे