Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सोनौली पुलिस ने तीन वारंटी को किया गिरफ्तार



उमेश तिवारी

महराजगंज जिले की सोनौली पुलिस ने पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ द्वारा भारत नेपाल की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर चल रहे  अवैध तस्करी के रोकथाम लिए दिए गए निर्देश व चलाए गए अभियान ऑपरेशन बज्र के अंतर्गत पुलिस ने तीन वांछित व वारंटी अभियुक्तों को भिन्न-भिन्न स्थानों से गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत किया।

रविवार को सोनौली थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने टीम गठित कर थाना क्षेत्र के भिन्न-भिन्न स्थानों से तीन वारंटी उत्तम पुत्र कन्हई शेख फरेंदा थाना सोनौली, घनश्याम साहनी पुत्र रामानुज साहनी परसासोमाली थाना सोनौली, महेंद्र पुत्रराम लगन केवटलिया थाना सोनौली को गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत किया।

गिरफ्तार करने वाली टीम उपनिरीक्षक वीरेंद्र मणि त्रिपाठी, अखिलेश प्रताप सिंह, गंगाराम यादव आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे