Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

छात्राओं व शिक्षिकाओं ने अर्पित की डा. वीरेन्द्र को श्रद्धांजलि



कुलदीप तिवारी 

लालगंज, प्रतापगढ़। नगर स्थित कमला नेहरू बालिका इण्टर कालेज में मंगलवार को छात्राओं एवं शिक्षिकाओ की शोकसभा में डा. वीरेन्द्र मिश्र के निधन पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत डा. वीरेन्द्र मिश्र के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण कर किया गया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्या शोभा श्रीवास्तव ने कहा कि डा. वीरेन्द्र मिश्र द्वारा लालगंज क्षेत्र में बालिकाओं की शिक्षा के लिए विद्यालय के उत्तरोत्तर प्रगति मे दिया गया योगदान सदैव प्रेरणास्पद रहेगा। पूर्व मंत्री प्रो. शिवाकांत ओझा की पत्नी माधुरी ओझा ने डा. वीरेन्द्र मिश्र के सामाजिक एवं शैक्षिक योगदान को बहुमूल्य ठहराया। पूर्व प्रधानाचार्या नीलम ओझा ने डा. वीरेन्द्र के द्वारा बालिका विद्यालय के शैक्षिक परिवेश को सुदृढ़ बनाने मे निभाई गई भूमिका को नारी सशक्तीकरण के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया। कार्यक्रम का संचालन अंजू पाण्डेय ने किया। संयोजन घनश्याम मौर्य द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अधिवक्ता ज्ञानप्रकाश शुक्ल, निमिषा ओझा, राजमती त्रिपाठी, ऊषारानी शुक्ला, सीमा त्रिपाठी, सलमा खातून, अमृता तिवारी, श्वेता शुक्ला, कुसुमलता यादव ने भी डा. वीरेन्द्र के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर राघवेन्द्र त्रिपाठी, कीर्ति कुमार पाण्डेय, आकाश सोनी, पवन तिवारी, राहुल तिवारी, कृष्ण कुमार यादव, विनोद यादव, संजय तिवारी, राकेश तिवारी आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे