Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

वजीरगंज पुलिस ने लकड़ी चोरों को मय सामान पकड़ा



पंश्याम त्रिपाठी 

गोंडा। वजीरगंज थाने में तैनात उप निरीक्षक शिव लखन सिंह ने पुलिस व वन विभाग की टीम के साथ एक ट्रैक्टर ट्रॉली पर लदी हुई 50 नग साखू व सागौन की लकड़ी बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है।


मिली जानकारी अनुसार थाना वजीरगंज के हल्का दरोगा शिव लखन सिंह द्वारा दर्ज कराए केस के अनुसार सन्तोष चौहान व अभय चौहान निवासी गण सरायखत्री सरैया शनिवार को सागौन हरा 5 नग,साखू हर 41 नग व साखू हरा 4 नग एक ट्रैक्टर ट्रॉली पर लाद कर ले जा रहे थे।


तभी एसआई शिव लखन सिंह,राम अवतार यादव,आरक्षी मुकेश यादव व मोहन लाल,वन दरोगा आशीष सिंह व वन रक्षक योगेश प्रताप मिश्र टिकरी रेंज की टीम ने शुक्रवार की रात में 2 बजे उन्हें देवीनगर चौराहे से पकड़ लिया।एसआई शिव लखन सिंह ने आरोपियों के विरुद्ध चोरी व वन अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज कराया है।इस घटना बाबत वजीरगंज थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों को गिरफतार कर न्यायालय रवाना किया गया व ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस ने सीज कर वन अधिनियम तहत कार्रवाई कर दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे