Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सत्य एवं सदाचरण का मार्ग ही भगवत कृपा का साधन- प• आकाश कृष्ण शास्त्री



वेदव्यास त्रिपाठी 

प्रतापगढ़ के नगर स्थित दहिलामऊ में हो रही श्रीमदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ में कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ कथा का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ मेंश्रद्धालुओं की भीड़ उमडी दिखी।


कथाव्यास श्री धाम वृंदावन के भागवताचार्य पंडित आकाश कृष्ण शास्त्री ने कहा कि भागवत कथा के मर्म को समझने वाले श्रद्धालु को माया मोह की परेशानी से मुक्ति मिल जाया करती है। उन्होने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने धर्म के पालन के लिए सत्य एवं सदाचरण के मार्ग का बोध कराया है।


 मुख्य आचार्य पंडित शिव शंकर मिश्र ने बताया कि धर्म की रक्षा के लिए जीवन को सदैव भगवत मार्ग पर समर्पित रखना चाहिए। उन्होनें कहा कि धर्म को मानने वाला सदैव परोपकारी और सहिष्णु हुआ करता है। 


कथा के संयोजिका श्रीमती पद्मावती ने व्यासपीठ का पूजन अर्चन किया। कथा के दौरान भक्तिमयी भजन संकीर्तन पर श्रद्धालु झूम उठे। संयोजिका पद्मावती ने  श्रद्धालुओं का टीका अभिषेक किया। 


इस मौके पर हरिओम सिंह, डॉ ओम प्रकाश पांडे, अनिल कुमार पांडे, मनीष दुबे, विभव भूषण त्रिपाठी, शशिकांत त्रिपाठी, कार्तिकेय त्रिपाठी, निरंजना देवी, गायत्री त्रिपाठी, राधिका त्रिपाठी, सुषमा त्रिपाठी, अंशिका त्रिपाठी, तनवी त्रिपाठी, सहित तमाम क्षेत्रवासी श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को श्रवण करते हुए भक्ति मय रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे