Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

BALRAMPUR...राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन



अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर में राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया । लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो संघ द्वारा 15 जून से 18 जून तक राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता एवं प्रदेश टीम का चयन ट्रायल आयोजित किया गया है। 



इस प्रतियोगिता के माध्यम से वर्ष 2023 में होने वाले विभिन्न वर्गों के राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रदेश टीम में खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। ताइक्वांडो प्रशिक्षण एवं मोक्ष जैन काका जियाउल हसमत ने बताया कि कैडेट वर्ग का राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता जुलाई माह में उत्तर प्रदेश लखनऊ में ही आयोजित किया जाएगा। 



पिछले हफ्ते 14 तथा 15 मई को बलरामपुर ताइक्वांडो संघ द्वारा आयोजित जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के माध्यम से 38 सदस्यी टीम का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जनपद बलरामपुर टीम का चयन किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी विभिन्न वर्गों के अलग-अलग भार वर्ग में प्रतिभाग करेंगे। 



पीवी सब जूनियर बालक ग्रुप के 21 किलोग्राम में पुष्पेंद्र त्रिपाठी, 23 किलोग्राम में तेजस झा, 25 किलोग्राम में हर्ष वर्मा , 27 किलो में एडवित गौरव, 29 किलोग्राम में अभिनव यादव, 32 किलोग्राम में अमोल पटेल, 35 किलोग्राम में मोहित कुमार बौद्ध, व 41 किलोग्राम में उत्कृष्ट श्रीवास्तव शामिल थे । 



सब जूनियर बालिका वर्ग में 20 किलो में वैष्णवी कसौंधन, 24 किलो में प्रज्वला सिंह राजवाड़ा, 26 किलो में आराध्या यादव, 29 किलोग्राम में अवर्तिका सिन्हा, 35 किलोग्राम में सच्ची कश्यप 38 किलोग्राम में आराध्या पांडे 44 किलोग्राम में मांडवी यादव।



सब जूनियर बालक वर्ग में 16 किलोग्राम भार वर्ग में पार्थ यादव, 18 किलो में एलेक्स, 21 किलोग्राम में श्रेयांश पांडे, 30 किलोग्राम में अध्यात्म पाल, 25 किलोग्राम में अवर्तमान सिन्हा, 27 किलोग्राम में अरहम रहमान 29 किलोग्राम में अंश गुप्ता, 32 किलोग्राम में अनमोल मौर्य, 35 किलोग्राम में वेदांत सक्सेना 38 किलोग्राम में दिव्यांशु यादव 41 किलोग्राम में आदर्श मोरिया 44 किलोग्राम में आयुष भाई पटेल। कैडेट बालिका वर्ग में 43 किलोग्राम भार वर्ग में शिवानी, 51 किलोग्राम भार वर्ग में सानिया खान, 45 किलोग्राम भार वर्ग में शक्ति पूर्णा । 



कैडेट बालक वर्ग में 41 किलोग्राम में विष्णु कांत, 45 किलोग्राम में अभिराज वर्मा, 48 किलोग्राम में अथर्व जयसवाल। जूनियर बालक वर्ग में 45 किलोग्राम में मोहम्मद आकिब अंसारी, 51 किलोग्राम में श्रीराम यादव, 63 किलोग्राम में अभिषेक यादव। सीनियर पुरुष वर्ग में 54 किलोग्राम में आदित्य हितकारी तथा 58 किलोग्राम में सूरज प्रताप शामिल थे । 



उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित होने पर खिलाड़ियों को बलरामपुर ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष डॉ प्रांजल त्रिपाठी, उपाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव, डॉक्टर परितोष सिन्हा, डॉ अब्दुल कयूम व संयुक्त सचिव आनंद शुक्ला ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे