Type Here to Get Search Results !

Below Post Ad

Bottom Ad

कर्नलगंज:अंतिम चरण में है श्री बालाजी महाराज के भव्य मंदिर का निर्माण



ज्ञान प्रकाश                                      करनैलगंज(गोंडा)। करनैलगंज नगर से तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम सोनवार में श्री बालाजी महाराज के भव्य मंदिर का निर्माण अंतिम चरण में है। मंदिर धाम पर बाला जी मंदिर का निर्माण तेजी से किया जा रहा है।



 मूर्ति स्थापना के पूर्व कलश यात्रा, पूजन व कलश स्थापना की गई। विगत 7 महीनों से चल रहे मंदिर जीर्णोद्धार कार्य में श्री बालाजी महाराज के मंदिर के गुंबज पर कलश स्थापना हुई। मंगलवार की शाम को विधि विधान व मंत्रोच्चारण से कलश पूजन का आयोजन किया गया। 



बुधवार को सुबह 10 बजे मंदिर के गुंबद पर कलश स्थापना की गई। कलश स्थापना में महंत बृजमोहन पांडेय महाराज, विनोद पांडे, मणि चंद बाबा, स्वामी प्रसाद पांडेय, कैलाश, अमन, बबलू मिस्त्री, कृपाराम, पदुम सिया, रामकेवल, संतोष वर्मा, सीताराम पांडे, समर, बालेंद्र, शिव बहादुर सहित तमाम भक्त मौजूद रहे। मंदिर समिति के अध्यक्ष शुभम पांडे की अगुवाई में कलश स्थापना की गई। कलश पूजन महंत बृजमोहन महाराज के हाथों से संपन्न हुआ।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Mega Grid

5/vgrid/खबरे