Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

महराजगंज: फरेंदा ब्लॉक में तैनात ग्राम विकास अधिकारी ने खाया जहर, हालत गम्भीर



उमेश तिवारी 

महराजगंज: फरेंदा ब्लॉक में तैनात ग्राम विकास अधिकारी विनोद कुमार ने जहर खा लिया है। जहर के सेवन के बाद उनकी हालत बेहद गंभीर है और उनका इलाज जारी है। 


विनोद कुमार द्वारा जहर खाने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। उन्होंने किस तरह के विषाक्त का प्रयोग किया, इसकी भी जानकारी अभी तक सामने नहीं आ सकी।



मिली खबर के मुताबिक विनोद कुमार को गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले जाया गया, जहा उनका इलाज जारी है। 



बताया जा रहा कि सेक्रेटरी फरेंदा के वार्ड नंबर-13 निराला नगर में किराए के मकान में रहते हैं। वे मूलतः बनारस के निवासी है। उनके परिजनों को मामले की सूचना दे दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे