Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा सदर तहसील में लेखपाल संघ के वार्षिक अधिवेशन का आयोजन



ज्ञान प्रकाश 

गोंडा। सदर गोंडा तहसील के सभागार में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के तत्वाधान में वार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष राममूरत यादव व संचालन  जिलाध्यक्ष रामबहादुर पांडेय ने किया।



 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र व जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार के साथ विशिष्ट अतिथि एसडीएम सदर कुलदीप सिंह, एसडीएम तरबगंज शत्रुघ्न पाठक, एसडीएम मनकापुर आकाश सिंह, एसडीएम करनैलगंज हीरालाल व तहसीलदार करनैलगंज नृसिंह नरायन वर्मा, लेखपाल संघ के प्रदेश महामंत्री विनोद कुमार कश्यप व बृजेश श्रीवास्तव रहे। 



जिला पंचायत अध्यक्ष व जिलाधिकारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके अधिवेशन का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये डीएम ने लेखपालों की सभी समस्याओं का निस्तारण किये जाने व सही ढंग से कार्य करने का मार्गदर्शन किया। 



मुख्य राजस्व अधिकारी ने लेखपालों के दायित्वों को विस्तार से बताते हुये सही व समयबद्ध तरीके से अपने दायित्वों का निर्वहन करने को कहा। जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार तिवारी, जिला मंत्री सिद्धार्थ द्विवेदी उपाध्यक्ष दीपक त्रिपाठी सहित कई अन्य पदाधिकारीयों ने लेखपाल संवर्ग से जुड़ी समस्याओं व उनका निदान कैसे हो पर प्रकाश डालते हुये अपने विचार रखे। 



वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष दीपक त्रिपाठी,  कनिष्ठ उपाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह, ऑडिटर जितेंद्र कुमार पाल, चारो तहसील के अध्यक्ष व मंत्री सहित महिला पुरुष लेखपाल मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे