Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मनकापुर में कायम रहा राजघराने का दबदबा, पढ़िए विस्तार स्टोरी


                बोले नवनिर्चित नगर अध्यक्ष



दिनेश कुमार 

गोण्डा:मनकापुर नगर पंचायत चुनाव में राज घराने का दबदबा कायम रहा। भाजपा के दुर्गेश कुमार सोनी उर्फ बब्लू सोनी 5213 मतों के सापेक्ष 2919 मत पाकर विजयी हुए। वही सपा के राम कृपाल राहुल को 2034 मत मिले। इस प्रकार 885 मत अधिक पाकर भाजपा का दबदबा कायम रहा।

  



जब खुली मतपेटिका

सुबह 8ः15 मिनट पर मतगणना शुरू हुई सबसे पहले पटेल नगर व भगत सिंह नगर की मतपेटिका खुली और गिनती शुरू हुई तो पहले ही राउण्ड में भाजपा के दुर्गेश सोनी को 589 मत मिला। 



वही सपा के राम कृपाल  राहुल को 379 वोट मिले। इस प्रकार पहले ही भाजपा आगे निकलने लगी और अंत तक आगे चलती रही। दोपहर 1ः15 मिनट पर मतगणना समाप्त हो गयी। इस प्रकार भाजपा प्रत्याशी को पांचवें राउण्ड की मतगणना में 2919 मत मिल गया। 



वही सपा के राम कृपाल राहुल को 2034 मत मिले। इस प्रकार भाजपा मनकापुर नगर पंचायत चुनाव में 885 मत अधिक पाकर बिजयी घोषित कर दी गयी। यह जानकारी निर्वाचन अधिकारी/एसडीएम आकाश सिंह ने दी है।





मनकापुर राजघराने की कायम रही परिपाटी

मनकापुर राजघराने के आशीर्बाद से ही नगर पंचायत का चैयर मैन बनता आया है। 

बताते चले कि शुरू से ही नगर पंचायत सीट का दावेदार राज परिवार के आशीर्वाद से बनता है। 



सबसे पहले चैयरमैन राज घराने के डाक्टर विनय कुमार सिंह, कृष्ण कुमार गुप्ता,रामादेवी,प्रदीप कुमार आदि लोग चैयरमैन बनते आये है। इन सब पर राजा आनंद सिंह,कुंवर कीर्तिवर्धन सिंह का आशीर्वाद लगता आ रहा है। 




इस बार भी सांसद कीर्तिवर्धन सिंह, राजा साहब व कुंवर विक्रम सिंह का आशीर्बाद भी भाजपा प्रत्याशी दुर्गेश उर्फ बब्लू सोनी के सिर पर रहा है। जिसका असर भी दिखा और  तमाम कयासों के बावजूद सभी तिस्लिम को दरकिनार करते हुए अपने चहेते प्रत्याशी को चुनाव चिताने में सफलता दिलायी है। 



लोग कहते है कि इसका श्रेय सांसद कीर्तिवर्धन सिंह की चौक में हुई जनसभा व कुंवर विक्रम सिंह के घर चुनाव के दो दिन पहले हुई राजा भैया व विक्रम भैया के साथ हुई बैठक को जाता है। 



राजा भैया के चौक में अपने कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी जनसभा में दिये गये मनमोहक भाषण को जाता है। चुनावी जनसभा में जिस प्रकार भीड जुटी थी। उसी प्रकार भाजपा के पक्ष में मतदान करके दिखाया है।




 मतगणना में पुलिस की दिखी चाक चौबंद व्यावस्था

 मनकापुर नगर पंचायत चुनाव को लेकर सीओ सौरभ वर्मा,कोतवाल चितवन कुमार,कोतवाल क्राइम अरूण राय व चौकी कस्बा प्रभारी अमर सिंह की व्यावस्था चौकस दिखी। मतगणना केन्द्र स्थल बनाया गया। एपी इंटर कालेज में चारो तरफ से सुरक्षा का घेरा बनाया गया था। 



बाहर गेट पर कोतवाल छपिया सतानंद पान्डेय तो अंदर कोतवाल खोडारे सुरेश कुमार वर्मा लगे रहे। 

खुफिया विभाग भी चौकना रहा। एलआईयू के बिपिन सिंह, इंटेलीजेंस के संजय यादव भी जुटे रहे। वही खुफिया विभाग की महिला दरोगा भी गेट पर जमी रही।



किसको कितने मिले मत

दुर्गेश कुमार सोनी उर्फ बब्लू(भाजपा)-2919

रामकृपाल सोनी राहुल(सपा)-2034

हसमत(कांग्रेस)-35

शहजादे(निर्दल)-21

नोटा-7

इवैलिट-196

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे