Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मनकापुर पुलिस ने प्रधानाचार्य को किया गिरफ्तार




डी आई ओ एस ने कहा लम्बित है बर्खास्तगी की प्रिक्रिया 

पं बागीस तिवारी

 गोंडा।ए पी इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य ने अपने कार्यकाल में प्रधानाचार्य रहते हुए एक स्वीपर न्युक्ति को लेकर फराड करके कागजात में विधिवत हेराफेरी के साथ सरकारी धन का गमन कर लिया था। 


जिसको लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग की जांच पड़ताल में मामला सत्य पाए जाने पर प्रधानाचार्य निलंबित चल रहे थे। मामले में कार्यवाहक प्रधानाचार्य ए पी इण्टर कॉलेज मनकापुर विजय प्रताप सिंह ने वर्ष 2022 में पूर्व प्रधानाचार्य के विरुद्ध धारा 419,420, 467, 468, 471 व 120 बी के तहत कोतवाली मनकापुर में मामला दर्ज कराया था। जिसमें तभी से आरोपित पूर्व प्रधानाचार्य फरार थे।



 पुलिस अधीक्षक गोंडा ने बताया कि गिरफ़्तार पूर्व प्रधानाचार्य ने अपने पद का दुरपयोग कर राजकीय कोष वित्तीय गवन, जालसाजी, षड़यन्त्र, फर्जी अभिलेख तैयार कर सरकारी धन आहरित करा लिया था। जिन्हें आज मनकापुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।



इस सम्बंध में जब डी आई ओ एस गोंडा से बात बात की गई तो उन्होंने बताया कि अवध शरण मिश्र अभी सेवानिवृत्त नहीं हुए हैं।हमारे आने से यानी वर्ष 2022 के पूर्व से ही निलंबित चल रहे हैं। तथा ए पी इण्टर कॉलेज मैनेजमेंट विद्यालय था, प्रबंधक की संस्तुती पर अवधशरण मिश्रा के बर्खास्तगी की प्रिक्रिया आयोग में लम्बित चल रही है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

3 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे